एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम को जीत की राह पर लौटने की है उम्मीद

टी-20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जब मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा.

मुंबई: टी-20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जब मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा.

पहले मैच में छह विकेट से हार झेलने के बाद मेजबान टीम को तीनों विभागों में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा.

भारत के मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज रन नहीं बना सके हैं जो टीम प्रबंधन के लिये चिंता का विषय है. वेदा कृष्णामूर्ति, हरमनप्रीत कौर और मिताली राज भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

मिताली और हरमनप्रीत अगर फॉर्म में हो तो इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं. मुंबई की जेमिमा रौद्रिगेज को भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करने की जरूरत है. उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 67 रन की अच्छी पारी खेली लेकिन अपना विकेट गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर गंवा दिया. उन्हें अंत तक डटे रहने की जरूरत है.

गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलियाई शीर्षक्रम की चूलें हिला दी लेकिन उन्हें शिखा पांडे और रूमेली धर समेत बाकी गेंदबाजों से सहयोग नहीं मिल सका.

स्पिनर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कल ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों को बखूबी खेला लिहाजा भारतीय स्पिनरों को कुछ अलग करना होगा.

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया और वह इस लय को कायम रखना चाहेगा. ऑलराउंडर नेटली स्किवेर ने गेंद और बल्ले दोनों के जौहर दिखाये.

टीमें :

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति, जेमिमा रौद्रिगेज, अनुजा पाटिल, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, रूमेली धर, मोना मेशराम, राधा यादव.

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान) , तमसिन ब्यूमोंट, केट क्रास, एलिस डेविडसन रिचडर्स, सोफी एस्सेलेस्टोन, टैश फारांट, कैटी जार्ज, जेनी गन एलेक्स हार्टले, डेनियेले हाजेल, एमी जोंस, आन्या श्रुबसोले, नेटली स्किवेर, फ्रान विल्सन, डानी वाट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो...', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
'बुमराह को एक साल के लिए बाहर भेज दो', पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज बयान
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget