एक्सप्लोरर

सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सामने आई अहम जानकारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले करीब एक साल से मैदान से दूर है. ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सीए ने अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया है. लेकिन सामने आई जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में इंडियन टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से क्रिकेट को भारी नुकसान पहुंचा है. पिछले साल हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद से महिला क्रिकेट टीम नहीं के बराबर ही मैदान पर उतरी है. बीसीसीआई ने हालांकि इस साल महिला क्रिकेट को ट्रैक पर लाने की कोशिश शुरू कर दी है. सामने आई जानकारी के मुताबकि इस साल सितंबर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी.  

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज को लेकर संकेत दिए हैं.

कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी जल्द ही इसके तारीखों की घोषणा कर सकता है. मेगन शट ने कहा, " आस्ट्रेलिया सितंबर के मध्य में भारतीय महिला टीम की मेजबानी करेगा. भारत के साथ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम कुछ कैंप में हिस्सा लेगी. एक कैंप डार्विन में हो सकता है. इसके बाद बिग बैश, एशेज वल्र्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे. यानी बहुत ज्यादा खेल होने वाला है."

इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम

यह दौरा मूल रूप से इस साल जनवरी में होना था जहां टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, लेकिन दिसंबर 2020 में इसे स्थगित कर दिया गया था और कहा गया था कि 2021-22 सीजन में फिर से इसकी तारीखों की घोषणा की जाएगी और इसमें तीन और टी20 मैच जोड़े जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह 16 जून से एक टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके अलावा 15 साल के लंबे अतंराल के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच भी खेलेगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर, इसलिए हो सकती है एक और सर्जरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget