एक्सप्लोरर

IND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले Team India के लिए खुशखबरी, BCCI ने खिलाड़ियों को दिया 'खास' तोहफा

IND vs IRE: टीम इंडिया को इस महीने के अंत में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे.

India vs Ireland: आयरलैंड (Ireland) दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया (Team India) को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने खास तोहफा दिया है. दरअसल, बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुआई में आयरलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की टी20 टीम को मालाहिडे में होने वाली दो मैच की सीरीज के लिए रवाना होने से पहले तीन दिन का ब्रेक देने का फैसला किया है. 

बता दें कि राहुल द्रविड़, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत सोमवार तड़के लंदन के लिए रवाना होंगे और बीसीसीआई चाहता है कि टी20 विशेषज्ञों को संक्षिप्त ब्रेक दिया जाए. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी तीन दिन के ब्रेक पर स्वदेश लौटेंगे. सीरीज के लिए कोई जैविक रूप से सुरक्षित माहौल नहीं बनाया जाएगा, लेकिन खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार नहीं जाएंगे. कुछ खिलाड़ी आईपीएल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और यह उचित है कि वे कुछ समय घर पर बिताएं."

पता चला है कि आयरलैंड जाने वाली टीम के सभी सदस्य 23 जून को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ के साथ मुंबई में इकट्ठा होंगे.

सूत्र ने बताया, "लक्ष्मण और खिलाड़ी 23 जून को मुंबई में एकत्रित होंगे और वे अगले दिन डबलिन के लिए रवाना होंगे. वे पहले ही सीरीज खेलकर आ रहे हैं इसलिए लय में आने के लिए समय की जरूरत नहीं है. साथ ही यह दो मैच की सीरीज है, इसलिए आपको सामंजस्य बैठाने के लिए अधिक समय की जरूरत नहीं है."

मालाहिडे में 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलने के बाद टीम टी20 अभ्यास मैच के लिए ब्रिटेन जाएगी जबकि इस दौरान टेस्ट टीम पिछले साल की सीरीज का बचा हुआ ‘पांचवां टेस्ट’ एक से पांच जुलाई तक एजबस्टन में खेलेगी.

हालांकि माना जा रहा है कि मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के लिए बरकरार नहीं रखा जाएगा क्योंकि कई नियमित खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी.

सूत्र ने कहा, "इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत से आप देखेंगे कि सभी स्टार खिलाड़ी टी20 विश्व कप तक खेलेंगे. जिंबाब्वे के खिलाफ जैसी छोटी सीरीज के अलावा किसी को आराम नहीं दिया जाएगा." उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी होगी. फिलहाल सिर्फ लोकेश राहुल टीम से बाहर रहेंगे."

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget