एक्सप्लोरर

Mukesh Kumar Marriage: शादी के बंधन में बंधने जा रहे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, BCCI से ली छुट्टी

Mukesh Kumar: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने बीसीसीआई से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसर टी20 से शादी के लिए छुट्टी ली है.

Mukesh Kumar's Marriage: भारतीय स्टार पेसर मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मुकेश ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले से शादी के लिए बीसीसीआई से छुट्टी ली है. मुकेश की जगह दीपक चाहर को स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि मुकेश रायपुर में 01 दिसंबर, शुक्रवार को खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में वापसी कर लेंगे. 

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहटी में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में आवेश खान को मुकेश कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है. इससे पहले मुकेश दोनों टी20 में प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे.

बीसीसीआई की ओर से मुकेश कुमार को लेकर बयान जारी करते हुए कहा गया, "तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार ने बीसीसीआई से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले स्क्वाड से रिलीज़ करने की रिक्वेस्ट की. मुकेश शादी कर रहे हैं और उन्हें शादी के उत्सव के लिए छुट्टी दे दी गई है. वे रायपुर में चौथे टी20 से पहले स्क्वाड ज्वाइन कर लेंगे. पेसर दीपक चाहर को सीरीज़ के बाकी मैचों के लिए स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है."

कौन हैं मुकेश कुमार की पत्नी?

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, मुकेश कुमार गौरखपुर में शादी करेंगे. मुकेश की होने वाली वाइफ छपरा के बनियापुर बेरुई गांव की रहने वाली हैं और उनका नाम दिव्या सिंह है. 

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कर चुके हैं डेब्यू

गौरतलब है कि मुकेश कुमार भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने जुलाई में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट और फिर वनडे डेब्यू किया. इसके बाद अगस्त में वेस्टइंडीज़ के ही खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कदम रखा. वे अब तक 1 टेस्ट, 3 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. इकलौते टेस्ट में उन्होंने 2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 4-4 विकेट झटक लिए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

इस मामले में कोहली-रोहित ने रोनाल्डो-मेसी को छोड़ा पीछे, फैंस को खुश कर देने वाले आंकड़े आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget