एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अर्शदीप सिंह ने बना दिया ऐसा 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, जिससे कोसों दूर भागते हैं बॉलर्स

Arshdeep Singh: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 में अर्शदीप सिंह ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हालांकि उन्होंने 3 विकेट भी झटके.

Arshdeep Singh Unwanted Record: अर्शदीप ने 2022 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और उसी साल उन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलना का मौका मिल गया था. अर्शदीप अब तक भारत के लिए अच्छे बॉलर साबित हुए हैं, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए हैं जो कोई भी गेंदबाज़ नहीं बनाना चाहेगा. अब भारतीय पेसर ने सबसे ज़्यादा वाइड बॉल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दर्ज करा लिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 के ज़रिए अर्शदीप ने वाइड बॉल वाला अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

दरअसल, 2022 से अर्शदीप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा वाइड बॉल फेंकने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने वाइड बॉल फेंकने के मामले में अर्धशतक के आंकड़े को पार कर लिया है. अर्शदीप ने इस मामले में आयरलैंड के मार्क एडेयर को पछाड़ दिया है. एडेयर ने इसी बीच 50 वाइड बॉल फेंकी थीं, लेकिन अर्शदीप ने उनसे आगे निकलते हुए 51 वाइड बॉल फेंकी दी हैं. लिस्ट में वेस्टइंडीज़ के जेसन होल्डर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 39 वाइड बॉल डाली हैं. आगे बढ़ते हुए वेस्टइंडीज़ के रोमारियो शेफर्ड 34 वाइड बॉल के साथ चौथे और भारत के रवि बिश्नोई 29 वाइड बॉल के साथ पांचवें नंबर पर हैं. 

2022 से सबसे ज़्यादा वाइड बॉल फेंकने वाले गेंदबाज़

51 - अर्शदीप सिंह
50 - मार्क एडेयर
39 - जेसन होल्डर
34 - रोमारियो शेफर्ड 
29 - रवि बिश्नोई.

दूसरे टी20 में झटके 3 विकेट 

अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भले ही अर्शदीप ने 2022 से सबसे ज़्यादा वाइड बॉल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, लेकिन उन्होंने 3 विकेट भी झटके. होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले में अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. भारतीय पेसर ने नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, और नूर अहमद को अपना शिकार बनाया. 

172 पर सिमटी अफगानिस्तान

टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 172 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए गुलबदीन नायब ने सबसे बड़ी पारी खेली, जिन्होंने 35 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाकर 57 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी बैटर 30 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AFG: गुलबदीन नइब की तूफानी पारी के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों की वापसी, भारत के सामने 173 रनों का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget