एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के स्टार ज़हीर खान ने की नवदीप सैनी की तारीफ

स्टार ज़हीर खान ने नवदीप सैनी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें अब भारतीय टेस्ट कैप मिलनी चाहिए.

भारतीय कप्तान विराट कोहली की पसंद पर टीम इंडिया तक पहुंचे नवदीप सैनी की गति का हर कोई कायल है. विराट ने नवदीप को वेस्टइंडीज़ दौरे पर मौका दिया जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए नवदीप ने भी सभी का दिल जीत लिया. इसी कड़ी में टीम इंडिया के दिग्गज और पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने भी नवदीप की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें अब भारतीय टेस्ट कैप मिल जानी चाहिए. ज़हीर की नज़र में नवदीप में वो सभी गुण मौजूद हैं जो टीम इंडिया के लिए खेलने वाले एक टेस्ट गेंदबाज़ को चाहिए. जहीर ने अंग्रेजी अखबर मुंबई मिरर से कहा, "खेल का लंबा प्रारूप वो प्रारूप है जो सैनी के खेल को भाता है. उनके पास तेजी भी है और निरंतरता भी." जहीर इस बात से काफी खुश हैं कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है. जहीर ने साथ ही कहा है कि बुमराह की आउटस्विंग गेंद ने उन्हें और खतरनाक बना दिया है. बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 13 विकेट अपने नाम किए. इसमें खास बात यह रही कि बुमराह दाएं हाथ के गेंदबाजों को आउट स्विंग डाल रहे थे वो भी निरंतर जो पहले नहीं देखा जाता था. इस पर जहीर ने कहा, "मैंने हमेशा से कहा है कि अगर बुमराह के पास दाएं हाथ के गेंदबाजों के लिए आउट स्विंग गेंद होती तो वह बल्लेबाजों के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. मुझे खुशी है कि उनके पास यह हथियार है." जहीर का कहना है कि बुमराह को अब अपनी फिटनेस पर काम करना होगा. आपको बता दें कि बुमराह अपनी कमर में चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर उमेश यादव को टीम इंडिया का टिकट मिला है. बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और वही चीजें करनी होंगी जो वे अभी तक करते आ रहे हैं. अनुभव के साथ वो और बेहतर हो जाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget