एक्सप्लोरर

Mohammad Asif ने दीप्ति शर्मा को बताया 'चीटर', भारतीय फैंस बोले- 'देश को धोखा देने वाले दूसरों को धोखेबाज कह रहे'

Deepti Sharma Mankading: मोहम्मद आसिफ ने दीप्ति शर्मा द्वारा चार्ली डीन को मांकडिंग के जरिए रन आउट करने को गलत खेल भावना करार दिया है. इसे लेकर वह अब भारतीय फैंस के निशाने पर आ गए हैं.

Mohammad Asif on Deepti Sharma Mankading: लॉर्ड्स में शनिवार को हुए भारत-इंग्लैंड महिला वनडे मैच में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने इंग्लिश बल्लेबाज चार्ली डीन को मांकडिंग (Mankading) के जरिए पवेलियन भेजा था. इस तरह से आउट करना खेल भावना के विपरीत माना जाता है. ICC के नए नियमों के मुताबिक, अब मांकडिंग को वैध तौर पर रन आउट की श्रेणी में रखा जाने लगा है लेकिन फिर भी कई क्रिकेटर्स इसे गलत मानते हैं.

कई खिलाड़ियों ने दीप्ति शर्मा को इस मामले में गलत बताया है. इसमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) भी शामिल हैं. आसिफ ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हम यहां साफ देख सकते हैं कि गेंदबाज का गेंद फेंकने का कोई लक्ष्य ही नहीं था. वह पूरी तरह से नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज की ओर देख रही थीं ताकि चीटिंग की जा सके. यह बहुत ही गलत और खराब खेल भावना है.'

आसिफ के इस ट्वीट के बाद वह भारतीय फैंस के निशाने पर आ गए. दरअसल, आसिफ पर साल 2011 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनका करियर खत्म हो गया था. भारतीय फैंस ने आसिफ को यही बात याद दिलाते हुए कहा कि जिसने अपने देश को धोखा दे दिया, वह अब दूसरों को धोखेबाज कह रहा है. देखें कुछ रिएक्शंस...

अहम मौके पर दीप्ति ने की मांकडिंग
दीप्ति शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में तब मांकडिंग का उपयोग किया जब इंग्लैंड के पास एक विकेट बाकी था और उसे जीत के लिए 40 गेंद पर 17 रन की जरूरत थी. दीप्ति जब 44वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकने के लिए आगे बढ़ीं तो उन्होंने देखा कि चार्ली क्रीज से बहुत आगे निकल चुकी हैं, ऐसे में दीप्ति ने अपने हाथ से गेंद रिलीज नहीं की और पीछे मुड़कर स्टम्प उड़ा दिए. इसी विकेट के साथ ही भारत ने मैच भी जीत लिया और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली.

यह भी पढ़ें...

Deepti Sharma Mankading: छा गईं दीप्ति शर्मा, मैच के अहम मोड़ पर मांकडिंग कर भारत को दिला दी जीत; देखें वीडियो

Watch: बार-बार समझाने पर भी नहीं समझे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे ने फटकार लगाते हुए मैदान से भेजा बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget