एक्सप्लोरर

ENG Vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल, चौथे दिन लिया जा सकता है यह फैसला

ENG Vs NZ: मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन बारिश ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और बिना गेंद डाले ही दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की गई.

ENG Vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. लेकिन तीसरे दिन बारिश की वजह से मैच में एक भी गेंद नहीं डाली गई. तेज बारिश को देखते हुए बिना एक गेंद डाले ही खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है.

इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 111 रन बनाए थे और वह न्यूजीलैड के स्कोर से 267 रन पीछे चल रही है. इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने शुरुआत में दो झटके दिए थे. रोरी बर्न्स और जो रूट ने इंग्लैंड की पारी को संभाला. रोरी बर्न्‍स 134 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 59 रन और कप्तान जोए रूट 112 गेंदों पर पांच चौके के सहारे 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

आज सुबह से यहां हो रही बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल बाधित हुआ और पहले तथा दूसरे सत्र में एक भी गेंद नहीं डाली सकी. बीच-बीच में बारिश रूकने के बाद खेल कराने की संभावना दिखते ही फिर बारिश होने के कारण तीसरे दिन के मैच को कराना संभव नहीं हो सका और अंत में अंपायरों ने स्टंप्स की घोषणा की.

कॉनवे ने खेली शानदार पारी

तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उम्मीद है कि चौथे और पांचवें दिन मैच को कुछ ज्यादा समय तक कराया जा सकता है और दोनों दिन 98-98 ओवर फेंके जा सकते हैं. इस बात की जानकारी हालांकि चौथे दिन मैच शुरू होने से पहले ही दी जाएगी.

इससे पहले, दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने डेब्यू टेस्ट खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के 347 गेंदों पर 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 200 रन की शानदार पारी के दम पर 378 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और काइल जैमिसन ने डॉमिनिक सिब्ले को खाता खोले बिना तथा टिम साउदी ने जैक क्राव्ली (2) को पवेलियन भेज मेजबान टीम को शुरूआती झटके दिए थे. न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में साउदी और जैमिसन ने अबतक एक-एक विकेट लिए हैं.

2014 में विराट कोहली के लिए बेहद खराब रहा था इंग्लैंड दौरा, लेकिन 2018 में की शानदार वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget