एक्सप्लोरर

डॉक्टर्स और फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए सुरेश रैना बोले, 'फिर से सर्जरी का फैसला मुश्किल था'

शुक्रवार को अपने घुटने के सफल ऑपरेशन के बाद सुरेश रैना ने डॉक्टर्स, परिवार और फैन्स को धन्यवाद दिया है.

एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सुरेश रैना के घुटने की सफल सर्जरी हुई है. जिसके बाद अब खुद रैना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को धन्यवाद कहा है. साथ ही उन्होंने बताया है कि एक बार फिर से घुटने की सर्जरी कराने का फैसला बहुत ही मुश्किल था. भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत संदेश पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराने के बाद फैन्स को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है. रैना पिछले कुछ महीने से असहज महसूस कर रहे थे और शुक्रवार को ही उनके घुटने की सर्जरी हुई है. रैना ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक संदेश में लिखा, "अब मैं सर्जरी से बाहर हूं और इसके लिए मैं अपने डॉक्टरों, परिवार, दोस्तों और आप सबको धन्यवाद देता हूं." उन्होंने लिखा, "यह समस्या काफी पहले शुरू हो गई थी. 2007 में मैंने पहली बार घुटने की सर्जरी कराई और बाद में मैं मैदान पर उतरा और अपना शत प्रतिशत दिया, मेरे डाक्टरों और ट्रेनरों को इसके लिए धन्यवाद." मध्यक्रम बल्लेबाज ने साथ ही कहा, "ईमानदारी से कहूं तो दूसरी बार घुटने का आपरेशन कराने का फैसला कड़ा था, क्योंकि मुझे पता था कि इसके कारण मैं कुछ महीनों के लिए मैदान बाहर हो जाऊंगा और कुछ हफ्ते पहले तक मैं इसके लिए तैयार नहीं था. इसके बाद दर्द बढ़ गया और मुझे पता था कि इससे बाहर निकलने का सिर्फ एक तरीका है." उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा, मैदान पर उतरूंगा और जल्द ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाऊंगा." साल 2005 में भारतीय वनडे टीम और साल 2006 में टी20 टीम के लिए डेब्यू करने वाले सुरेश रैना भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. इस समय भारतीय टीम मिडिल ऑर्डर की परेशानी से भी जूझ रही है. लेकिन ऐसे वक्त पर रैना के चोटिल होने से अब टीम में उनकी वापसी की संभावनाएं और भी कम हो गई हैं. रैना ने भारत के लिए कुल 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मैच खेल चुके रैना ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेला था. वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget