एक्सप्लोरर

Deepak Chahar Wedding Date: IPL के ठीक बाद शादी करेंगे दीपक चाहर, जया भारद्वाज के साथ आगरा में लेंगे सात फेरे

Deepak Chahar Wedding Date: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले IPL में जया भारद्वाज को प्रपोज किया था और अब जल्द ही वह लोग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Deepak Chahar weds Jaya Bhardwaj: टीम इंडया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनके शादी के आमंत्रण पत्र की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. वह एक जून को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे. जया को उन्होंने पिछले साल दुबई में हुए IPL मैच के दौरान प्रपोज किया था.

घुटनों के बल बैठकर किया था प्रपोज
पिछले साल 7 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से था. इस मुकाबले में चेन्नई को एकतरफा हार मिली थी. मैच के ठीक बाद चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर ने स्टेडियम में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के पास जाकर उन्हें शादी के लिए मनाया था. चाहर ने घुटनों के बल बैठकर जया को रिंग ऑफर करते हुए प्रपोज किया था. इस दौरान टीवी कैमरा का इन्हीं दोनों पर फोकस था. स्टेडियम में मौजूद हर शख्स और मैदान से पवेलियन लौट रहे सभी खिलाड़ी की निगाहें भी इस जोड़ी पर टिक गईं थीं. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने ताली बजाकर दीपक को बधाई दी थी. दीपक के इस प्रपोजल के फोटो और वीडियो कई दिन तक सुर्खियां बटोरते रहे थे.

इस IPL से बाहर हैं दीपक चाहर
दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL मेगा ऑक्शन 2022 में 14 करोड़ में खरीदा था, लेकिन यह खिलाड़ी इस बार चेन्नई के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाया. चोट के चलते वह पूरे IPL से बाहर रहे. दीपक को फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी.

कौन हैं जया भारद्वाज?
दीपक की गर्लफ्रेंड जया दिल्ली के बारहखंबा की रहने वाली हैं. वह बिग बॉस-5 (साल-2011) में प्रतिभागी रहे अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं. सिद्धार्थ MTV के फेमस शो स्पिल्ट्स विला समेत कुछ अन्य शो में भी दिख चुके हैं. जया ने MBA किया हुआ है और वह एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल प्लेटफार्म हेड हैं. दीपक की बहन मालती चाहर ने जया को अपने भाई से मिलवाया था. दरअसल, मालती भी बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं. वह सिद्धार्थ और जया को पहले से जानती थी.

यह भी पढ़ें..

Shoaib Akhtar: सहवाग के बयान पर अख्तर का पलटवार, बोले- अगर वीरू ICC से ज्यादा जानते हैं तो...

DC vs MI: मुंबई को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच सकते हैं कोहली, इसी मैच पर टिकी है RCB के प्लेऑफ खेलने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget