एक्सप्लोरर

Shoaib Akhtar: सहवाग के बयान पर अख्तर का पलटवार, बोले- अगर वीरू ICC से ज्यादा जानते हैं तो...

Virendra Sehwag: वीरेन्द्र सहवाग ने एक बातचीत के दौरान शोएब अख्तर के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़ा किया था. अब इस पर शोएब अख्तर का जवाब आया है.

Shoaib Akhtar reply to Virender Sehwag: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने गेंदबाजी एक्शन पर उठाए गए सवाल पर वीरेंद्र सहवाग को जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर सहवाग ICC से ज्यादा जानते हैं तो उन्हें अपनी राय रखने का हक है. गौरतलब है कि सहवाग ने एक बातचीत के दौरान शोएब अख्तर के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़ा कर दिया था. उन्होंने कहा था कि शोएब गेंदबाजी के दौरान कोहनी को जर्क करते थे.

सहवाग के इस बयान पर शोएब अख्तर ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं सहवाग से रिक्वेस्ट करूंगा कि वह इस तरह के बयान न दें. हालांकि अगर वह ICC से ज्यादा जानते हैं तो उन्हें अपनी बात रखने का हक है. मेरा बयान सहवाग से बिल्कुल उलट होगा. मुझे लगता है कि वह भारत के अब तक के सबसे महान मैच जिताऊ खिलाड़ी रहे हैं. वह भारत के लिए अब तक खेलने वाले सभी सलामी बल्लेबाजों में सबसे बेहतर रहे हैं. मैं इस तरह का बयान नहीं देना चाहूंगा या किसी भी ऐसे खिलाड़ी की बेज्जती नहीं करना चाहूंगा जो राष्ट्रीय स्तर पर खेला हुआ हो.' अख्तर यह भी कहते हैं कि उन्होंने सहवाग का इंटरव्यू नहीं देखा है. इसलिए उन्हें नहीं पता कि सहवाग ने यह बयान मजाक में दिया है या गंभीर होकर. 

सहवाग ने क्या कहा था?
सहवाग ने कहा था, 'शोएब जानते थे कि वह कोहनी को जर्क करते हैं. वह जानते थे कि वह चकिंग भी करते हैं. वरना ICC उन पर बैन क्यों लगाती? ब्रेट ली का हाथ सीधे नीचे आता था तो गेंद का अंदाजा लगाना आसान होता था. लेकिन शोएब के मामले में आप अंदाजा नहीं लगा सकते थे कि हाथ कहां से आ रहा है और गेंद कहां से आ रही है.'

सहवाग यह भी कहते नजर आते हैं कि, 'मैं ब्रेट ली का सामना करने से नहीं डरता था लेकिन शोएब.. मैं उन पर भरोसा नहीं कर सकता था. मुझे लगता था कि अगर मैं उन्हें दो बार बाउंड्री लगा दूं तो वह अगली गेंद शायद बीमर और यॉर्कर डाल दें.'

यह भी पढ़ें..

Watch: राजस्थान के खिलाड़ी बने सेल्समैन, बोल्ट लाए बिना पानी के कपड़े धोने वाला पाउडर, सैनी के प्रोडक्ट से 24 घंटे में बनेंगे सिक्स पैक

IPL 2022: जल्द ही शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ेंगे उमरान मलिक, जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget