एक्सप्लोरर

Watch: WTC Final से पहले सामने आई टीम इंडिया की नई जर्सी, Adidas ने शेयर किया खास वीडियो

Indian cricket Team's new Jerseys: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी रिलीज़ कर दी गई है. WTC Final में भारतीय टीम पहली बार यह जर्सी पहनेगी.

New Jerseys For Indian Cricket Team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले Adidas India ने टीम इंडिया की नई जर्सी रिलीज़ कर दी है. हाल ही में Adidas भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर बना है. गुरुवार शाम को नई जर्सी को रिलीज़ किया गया. टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट के लिए जर्सी लॉन्च की गई है. 
 
नई जर्सी रिलीज़ करने का वीडियो Adidas India ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए शेयर किया है. इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, एक ऑइकॉनिक मोमेंट. एक ऑइकॉनिक स्टेडियम. नई टीम इंडिया जर्सी का परिचय.” वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जर्सी मुंबई के ऑइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम से निकलती हुई दिख रही हैं. भारतीय टीम ने इसी मैदान पर 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. 
 
भारतीय टीम 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पहली बार नई जर्सी पहनेगी. WTC 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा. इस जर्सी से पहले टीम इंडिया नई किट में अभ्साय करती हुई दिखी थी, जो Adidas ने ही डिज़ाइन की थी. वनडे और टी20 इंटरनेशनल के लिए भी अलग-अलग जर्सी लाई गई हैं. हालांकि दोनों का कलर ब्लू ही है, लेकिन कुछ फर्क है. वहीं टेस्ट के लिए व्हाइट कलर की जर्सी है. 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by adidas India (@adidasindia)

 
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले महीने Adidas को नए किट स्पॉन्सर के रूप में अनाउंस किया था. बीसीसीआई द्वारा जारी किए स्टेटमेंट में कहा गया था, “मार्च 2028 तक चलने वाला कॉन्ट्रेक्ट एडिडास को खेल के सभी प्रारूपों में किट बनाने के लिए खास अधिकार देगा. एडिडास बीसीसीआई के लिए सभी मैच, अभ्यास और यात्रा वस्त्रों के लिए इकलौता आपूर्तिकर्ता होगा - जिसमें पुरुष, महिला और युवा टीमें शामिल हैं. जून 2023 से टीम इंडिया पहली बार तीन धारियों में नजर आएगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के दौरान अपनी नई किट का आगाज करेगी.” 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: धोनी का मुरीद हुआ ये पाकिस्तानी दिग्गज, तारीफ में कहा- यह आईपीएल 'धोनीमेनिया' के लिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget