एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को चुनी जाएगी टीम इंडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को टीम का चयन होगा

एशिया कप के बाद भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज का सामना करेगी. दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बुधवार को टीम का चयन किया जाएगा. चयन के दौरान कई खिलाड़ियों के फॉर्म और फिटनेस को लेकर समीक्षा होगी जिनमें शिखर धवन,ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट चार से आठ अक्तूबर तक राजकोट जबकि दूसरा टेस्ट 12 से 16 अक्तूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि यहां होने वाली बैठक को लेकर कोई मीडिया सलाह जारी नहीं की है जबकि वह पहले ऐसा करता रहा है.

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार पांच सदस्यीय समिति कल टीम का चयन कर सकती है लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए 28 सितंबर तक का इंतजार किया जा सकता है जिस दिन एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा.

माना जा रहा है कि इसका एक मुख्य कारण टेस्ट टीम में धवन का चयन है जबकि ईशांत (टखने में चोट) और अश्विन (ग्रोइन की चोट) के पास चोटों से उबरने के लिए अधिक समय नहीं है.

दो टेस्ट की इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पूर्वाभ्यास माना जा रहा है और चयनकर्ता उन सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे जिन्हें वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अहम मान रहे हैं.

मुरली विजय ने काउंटी क्रिकेट में रन जुटाए हैं लेकिन हाल में उन्हें बाहर किए जाने के कारण उनके लिए वापसी करना मुश्किल है.

ओवल में लोकेश राहुल की 149 रन की पारी ने सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी जगह लगभग पक्की कर दी है लेकिन चिंता धवन को लेकर है.

सपाट पिचों पर धवन की क्षमता से सभी वाकिफ हैं और मौजूदा एशिया कप में उन्होंने इसे एक बार फिर साबित किया है.

लेकिन तेज गति से गेंद स्विंग या सीम लेती है तो उनकी तकनीक पर सवाल उठते हैं और यही कारण है कि वह उपमहाद्वीप के बाहर विफल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज की आठ पारियों में वह एक भी अर्धशतक जड़ने में नाकाम रहे थे.

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल जैसे युवाओं ने ढेरों रन बनाए हैं और उन्हें मौका मिलने का इंतजार है.

पृथ्वी को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था और वह उम्मीद कर रहे होंगे कि राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा.

तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद कप्तान विराट कोहली के टीम में वापसी करने की उम्मीद है जबकि अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत का चुना जाना लगभग तय है.

हनुमा विहारी और करूण नायर मध्यक्रम में बैकअप खिलाड़ी होंगे जबकि भुवनेश्वर कुमार के टीम में वापसी करने की उम्मीद है.

अश्विन के कूल्हे की चोट और इशांत का टखना हालांकि चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं.

ये दोनों विजय हजारे ट्रॉफी से हट गए हैं और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे टेस्ट सीरीज के लिए फिट होंगे या नहीं.

स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव का चयन तय है.

अगर अश्विन फिट नहीं होते हैं और विहारी की पार्ट टाइम स्पिन विकल्प हो सकती है या कृष्णप्पा गौतम और जयंत यादव में से एक को मौका मिल सकता है.

जडेजा और कुलदीप के टीम में होने के कारण शाहबाज नदीम के लिए बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा.

लेग स्पिन विभाग में अमित मिश्रा और युजवेंद्र चहल विकल्प हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget