एक्सप्लोरर

Indian Team: टी20 विश्व कप 2024 से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक, अगले एक साल में ऐसा होगा टीम इंडिया का शेड्यूल

Indian Cricket Team Schedule: टीम इंडिया अगले यानी 2025 में खेले जाने वाले आईपीएल तक काफी व्यस्त रहेगी. तो आइए जानते हैं टीम इंडिया का अगले एक साल तक पूरा शेड्यूल कैसा है.

Indian Cricket Team Schedule Till IPL 2025: आईपीएल 2024 में अलग-अलग टीमों से खेलने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी एकजुट होकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं. टी20 विश्व कप की शुरुआत 01 जून से होगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 05 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. अगर आप सोच रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के मैच नहीं होंगा या बहुत कम होंगे, तो आप गलत हैं. तो आइए जानते हैं अगले यानी आईपीएल 2025 तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल क्या है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से होगी शुरुआत 

  • आईपीएल 2024 के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलेगी, जिसकी शुरुआत 1 जून को होगी और फाइनल 29 जून को खेला जाएगा.  
  • टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए ज़िम्बाब्वे का दौरा करेगी. 
  • इसके बाद मेन इन ब्लू श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. 
  • फिर बांग्लादेश की टीम, भारत दौर पर आएगी, यहां 2 टेस्ट और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. 
  • फिर भारतीय टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जो घरेलू मैदान पर खेली जाएगी. 
  • इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ होगी, जो ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में खेली जाएगी.
  • इसके बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेलेगी. 

फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने का वक़्त हो जाएगा. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी पाकिस्तान के पास है. हालांकि अभी सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यही कहा गया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट को लेकर क्या हल निकलता है. अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

गौरतलब है कि ऊपर जितनी भी द्विपक्षीय सीरीज़ या आईसीसी टूर्नामेंट के बारे में बताया गया है, उनमें सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2024 को छोड़कर बाकी किसी का भी शेड्यूल नहीं आया है.

ये भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024: कोहली-जायसवाल करें ओपनिंग, रोहित संभालें नंबर 4; विश्व कप से पहले दिग्गज ने दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget