एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'हमारे खिलाड़ी बेशक अनुभव के मामले में कमतर हो सकते हैं, लेकिन...', जीत के बाद बोले रोहित शर्मा

IND vs ENG Test Series: रोहित शर्मा ने कहा कि जब आप इस तरह टेस्ट सीरीज जीतते हैं तो हालात आपके मुताबिक हो जाते हैं, सबकुछ ठीक हो जाता है. इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया.

Rohit Sharma On IND vs ENG Test: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4-1 से जीती. पहले टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम ने आखिरी चारों टेस्ट में अंग्रेजों को हराया. इस सीरीज में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया. धर्मशाला टेस्ट जीतने के बाद भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. भारत 68.51 पर्सेंटेज प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है. वहीं, न्यूजीलैंड 60 पर्सेंटेज प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है.

'हमारे खिलाड़ी बेशक अनुभव के मामले में कमतर हो सकते हैं...'

बहरहाल, धर्मशाला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बात रखी. रोहित शर्मा ने कहा कि जब आप इस तरह टेस्ट सीरीज जीतते हैं तो हालात आपके मुताबिक हो जाते हैं, सबकुछ ठीक हो जाता है. हमारे खिलाड़ी बेशक अनुभव के मामले में कमतर हो सकते हैं, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि इन युवा खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेली है. इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया. इस जीत का क्रेडिट टीम के सभी खिलाड़ियों को जाता है, यह जीत वाकई शानदार है.

'इस तरह की सीरीज जीतते हैं तो रन और शतकों की बातें काफी होती हैं, लेकिन...'

रोहित शर्मा ने कहा कि जब आप इस तरह की सीरीज जीतते हैं तो रन और शतकों की बातें काफी होती हैं, लेकिन टेस्ट जीतने के लिए 20 विकेट लेने होते हैं, इस काम को हमारे गेंदबाजों ने बखूबी अंजाम दिया. मेरी कुलदीप यादव से बात हुई थी, हम जानते हैं कि यह गेंदबाज कितना शानदार है. इस टेस्ट की पहली पारी में कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया. इंजरी से उबरने के बाद वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी गया, वहां काम किया. खासकर, कुलदीप यादव की बल्लेबाजी हमारे लिए अच्छे संकेत हैं.

'अगर आपके पास यशस्वी जायसवाल जैसा टैलेंट है तो फिर...'

इसके अलावा रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल पर अपनी बात रखी. भारतीय कप्तान ने कहा कि इस खिलाड़ी को लंबा सफर तय करना है. अगर आपके पास यशस्वी जायसवाल जैसा टैलेंट है तो फिर दबाव विपक्षी गेंदबाजों पर होता है. हालांकि, इस बात में कोई दो राय नहीं कि आगे चुनौतियां आएंगी. लेकिन यह खिलाड़ी काफी मजबूत है, चुनौतियां पसंद हैं. यह सीरीज यशस्वी जायसवाल के लिए काबिलेतारीफ रहा. उन्होंने सीरीज में बड़े स्कोर बनाए.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: यशस्वी-अश्विन के आगे मजाक बनकर रह गया अंग्रेजों का 'बैजबॉल', दोनों ने यूं लूटी महफिल

IND vs ENG: भारत में कैसे बुरी तरह फेल हो गया बैजबॉल? कप्तान बेन स्टोक्स ने बताई हार की बड़ी वजह

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget