एक्सप्लोरर

भारत की बैटिंग 'डाबरमैन डॉग' की तरह...', दिनेश कार्तिक ने क्यों उड़ाया टीम इंडिया का मजाक? देखें वीडियो

IND vs ENG 1st Test 2025: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हराया, जबकि भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. हार के बाद दिनेश कार्तिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को 5 विकेट से हराया. हालांकि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही थी, पूरे मैच में रोमांचक लड़ाई भी रही लेकिन भारत जीत नहीं पाई. यशस्वी जायसवाल, गिल और ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक लगाए, दूसरी पारी में पंत और केएल राहुल ने सेंचुरी जड़ी. भारतीय बल्लेबाजी को लेकर दिनेश कार्तिक ने ऐसा कुछ कहा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे, जबकि 3 शतकों से हुई शुरुआत के बाद लगा था कि भारत का स्कोर 550 या 600 आराम से बन जाएगा. दूसरी पारी में भी ऐसा ही कुछ हुआ. केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतकों के बाद लगा था कि पूरे चौथे दिन इंडिया बल्लेबाजी करेगी और लक्ष्य 400 से अधिक का देगी.

दिनेश कार्तिक ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक?

दिनेश कार्तिक ने एक वायरल मीम का जिक्र करते हुए टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "एक मीम मैंने सोशल मीडिया पर देखा, जिसमें टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप को डाबरमैन डॉग की तरह बताया गया. क्योंकि उस डॉग का सर ठीक है, बीच का हिस्सा भी सही है लेकिन पूछ नहीं." इसके बाद सभी हंसने लगते हैं.

31 रन के अंदर गिर गए 6 विकेट

बता दें कि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया. पहली पारी में भारत के आखिरी 7 विकेट मात्र 41 रन के अंदर गिर गए थे, जिसके बाद भारत 500 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी. दूसरी पारी में आखिरी 6 विकेट सिर्फ 31 रन के अंदर ही गिर गए थे. करुण नायर पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए, दूसरी पारी में वह 20 रन बनाकर आउट हुए.

शार्दुल ठाकुर ने पहली और दूसरी पारी में 1 और 4 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 11 रन बनाए, दूसरी पारी में वह 25 पर नाबाद रहे.

क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब वो टीम हार गई, जिसकी पारियों में कुल 5 शतक आए हों. भारत के लिए अगले मैच में और भी मुश्किल हो सकती है क्योंकि शायद जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में न खेलें. उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वह इस सीरीज में 5 में से 3 मैच खेलेंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget