एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: पुल शॉट को लेकर रोहित शर्मा ने बयां की हकीकत, बताया कब से हुई थी इसकी शुरुआत 

Rohit Sharma's Pull Shot: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पुल शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं. रोहित शर्मा का पुल शॉट देखने के लिहाज से बड़ा ही दर्शनीय होता है.

How Rohit Sharma's Pull Shot Started: मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी आक्राम बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. रोहित शर्मा की बैटिंग में अक्सर पुल शॉट देखने को मिलता है. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा पुल बड़ी ही खूबसूरती और आसानी से साथ खेलते हैं. अक्सर गेंदबाज़ उन्हें शॉर्ट बॉल फेंकने से बचते हैं. अब रोहित शर्मा ने इस शॉट के पीछे की हकीकत को बयां किया है. 

रोहित शर्मा ने सबसे पहले तो बताया कि अब वो पुल शॉट के लिए कोई खास अभ्यास नहीं करते हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने इस शॉट पर अंडर-17 और अंडर-19 के दिनों में काम किया था. भारतीय कप्तान ने न्यूज़ एजेंसी ‘पीटीआई’ से बात करते हुए बताया, “उस शॉट (पुल शॉट) को खेलने के लिए मैं कोई खास ट्रेनिंग नहीं करता हूं. मेरी उससे पहले ही मेहनत को कई नहीं जानता है.”

रोहित शर्मा ने आगे थ्रोडाउन एक्सपर्ट्स और सहयोगी स्टाफ को लेकर कहा, “रघु (राघवेंद्र), नुवान (सेनाविरत्ने) और दया (गरानी) ये सभी कुछ साल पहले आए हैं और मैं ये शॉट लंबे समय से खेल रहा हूं. मैंने अंडर-17 और अंडर-19 के दिनों में इस शॉट पर काम किया था. अब मैं इस शॉट के लिए कोई खास ट्रेनिंग नहीं करता. अगर मुझे लगता है कि शॉर्ट पिच गेंद है तो मैं पुल खेलता हूं. ऐसे में गेंदबाज़ शॉर्ट बॉल नहीं करता है. प्रैक्टिस के दौरान में बॉलर्स से कहता हूं कि वो वैसे गेंद डालें, जैसे वो डालना चाहते हैं.”

रोहित की कप्तानी में एशिया कप के लिए उतरेगी टीम इंडिया

बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप 2023 रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी. टूर्नामेंट के लिए भारत का 17 सदस्यीय स्क्वाड घोषित हो चुका है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी. भारत और पाक के बीच यह महामुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा. हाइब्रिड मॉडल में होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी. 

 

ये भी पढे़ं...

World Cup 2023: विश्व कप के लिए टीम इंडिया की होने वाली है घोषणा, पढ़ें किसे-किसे मिल सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget