एक्सप्लोरर

तिलक वर्मा के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं रोहित शर्मा, युवा बल्लेबाज़ ने खुद किया खुलासा

Tilak Varma: तिलक वर्मा ने बताया कि रोहित शर्मा उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं. आईपीएल में भी रोहित शर्मा ने उनसे बात की और खेल को लेकर सलाह दी.

Tilak Varma On Rohit Sharma's Support: 30 अगस्त से एशिया कप 2023 खेला जाना है. टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है. टीम में बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को भी मौका दिया गया है. भारतीय मैनेजमेंट ने तिलक पर भरोसा जताया है. तिलक ने एशिया कप में मौका मिलने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बारे में बात की. तिलक ने बताया कि कैसे रोहित शर्मा उनके सपोर्ट सिस्टम रहे हैं. 

बीसीसीआई की ओर से शेयर की गई एक वीडियो में तिलक ने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा, “रोहित शर्मा भइया हमेशा मुझे बैक करते हैं और सपोर्ट करते हैं. आईपीएल के दौरान, मैं थोड़ा नर्वस था और वो हमेशा आते हैं मुझसे बात करते हैं, सपोर्ट करते हैं और बैक करते हैं. उन्होंने हमेशा कहा कि सिर्फ अपने खेल का आनंद लो और फ्री होकर खेलो. वो मुझे मेरा गेम खेलने के लिए पूरी आज़ादी देते हैं.”

डेब्यू के चंद दिन बाद ही एशिया कप में मिला मौका

तिलक वर्मा आईपीएल के बीते करीब दो सीज़न से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2023 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सिलेक्टर्स को प्रभावित किया और उन्हें वेस्टइंडीज़ दौरे पर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया, जहां उन्होंने 5 मैचों में 57.67 की औसत एवं 140.65 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए. यहां भी तिलक अपना प्रभाव छोड़ने में कामया रहे और उन्हें एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा बना लिया गया. 

तिलक ने वेस्टइंडीज़ दौरे पर बल्लेबाज़ में काफी सूझबूझ दिखाई थी. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि वो अपनी उम्र से ज़्यादा मैच्योर खिलाड़ी हैं. बता दें कि तिलक अब तक भारत के लिए सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही डेब्यू किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप में वे अपना वनडे डेब्यू कर पाते या नहीं. अगर वे एशिय कप में वनडे डेब्यू करते तो वो किस नंबर पर बैटिंग करेंगे. तिलक अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 174 रन बना लिए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

एशिया कप का खिताब नाम करेगा भारत, जानें क्यों हुआ है ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
Cricketer on Students Protest: शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स
शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget