एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: अब तक 2023 में जमकर बोला रोहित शर्मा का बल्ला, हैरान कर देने वाले हैं भारतीय कप्तान के आंकड़े

Rohit Sharma In 2023: रोहित शर्मा ने अब तक 2023 में कुल 8 मैच खेलते हुए 511 रन बनाए हैं. इसमें वो दो शतक भी लगा चुके हैं.

Rohit Sharma's Stats in 2023: भारतीय टीम 2023 में अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है. टीम इंडिया सीरीज़ के शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज कर 0-2 की बढ़त भी बना चुकी है. भारतीय टीम 2023 में अब तक शानदार लय में दिखाई दी है. टीम ने अब तक कोई भी टी20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट सीरीज़ नहीं गंवाई है. इन तमाम सीरीज़ में कप्तान रोहित शर्मा की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. रोहित शर्मा 2023 में अब तक कुल 2 शतक लगा चुके हैं. 

2023 में हैरान कर देने वाले हैं रोहित शर्मा के आंकड़े

इस साल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं. इन मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 56.77 की औसत से कुल 511 रन जोड़े हैं. इसमें उन्होंने 2 शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं. रोहित शर्मा अब तक 2023 में टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. टीम के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल इस मामले में 769 रनों के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद हैं. 

रोहित शर्मा ने 2023 में अब तक कुल 2 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों की 3 पारियों में उन्होंने 61 की औसत से 183 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 1 शतक लगाया है. इसके अलावा वनडे में इस साल अब तक उनके बल्ले से 54.66 की औसत से 328 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं इस साल अब तक रोहित शर्मा ने कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. 

अब तक ऐसा रहा टी20 इंटरनेशनल करियर 

रोहित शर्मा अब तक टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 47 टेस्ट, 241 वनडे और 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 47.76 की औसत से 3320 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 48.91 की औसत से 9782 रन बनाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 31.32 की औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन बनाए हैं.

 

ये भी पढ़ें...

WPL 2023: गुजरात जाएंट्स ने बेथ मूनी को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, पहले सीज़न में संभालेंगी टीम की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget