एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: 'इंजरी से जिस तरह...' जसप्रीत बुमराह के बारे में यह क्या बोल गए टीम इंडिया के बॉलिंग कोच 

Jasprit Bumrah Injury: भारतीय टीम के बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे ने जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे बुमराह ने वापसी की.

Bowling Coach On Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बहुत अहम साबित हुए थे. धारदार गेंदबाज़ी के लिए बुमराह को टूर्नामेंट में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाज़ा गया था. टीम इंडिया ने इससे पहले 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप में बुमराह को इजंरी के चलते मिस किया था. बुमराह की इंजरी टीम इंडिया के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुई थी. अब टीम के बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे ने बुमराह की इंजरी को लेकर बात की. 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ पारस महाम्ब्रे का टीम इंडिया के साथ करार खत्म हो चुका है. अब बॉलिंग कोच ने बुमराह की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने इंजरी से वापसी की. बॉलिंग कोच ने बताया कि बैक सर्जरी करवाने के बाद मैंने किसी को भी उतना या उससे ज़्यादा प्रभावी होते नहीं देखा, जैसे बुमराह हुए. 

'द हिंदू' से बात करते पारस महाम्ब्रे ने कहा, "क्रेडिट पूरी तरह उन्हें जाता है. जिस तरह उन्होंने उस इंजरी से वापसी की, उसे देखकर बहुत खुशी हुई थी. मैंने बहुत से लोगों को पीठ की सर्जरी से गुजरते हुए, वापस आकर पहले की तुलना में और भी ज़्यादा प्रभावी होते या हो सकता है, नहीं देखा है." 

2024 टी20 वर्ल्ड कप में बरपाया था कहर 

बता दें कि 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में बुमराह ने बहुत योगदान दिया था. कई मैचों में बुमराह ने टीम के लिए अहम विकेट निकाले थे. टूर्नामेंट के कई मैचों में बुमराह ने जरूरी वक़्त पर विकेट निकालकर टीम को जीत दिलाई थी. 

बुमराह ने टूर्नामेंट 8 मैचों में 8.27 के शानदार औसत से 15 विकेट चटकाए थे. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाज़ा गया था. वर्ल्ड कप जीतने के बाद वानखेड़े स्टेडियम में हुए सम्मान समरोह में विराट कोहली ने जमकर बुमराह की तारीफ की थी. 

 

ये भी पढ़ें...

Bumrah And Khali: 'यॉर्कर बनाम बाउंसर...', जसप्रीत बुमराह और ग्रेट खली की तस्वीर देख दीवाने हुए फैंस, ऐसे दिए रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget