एक्सप्लोरर

गेंदबाजों की असफलता के कारण मिली हार: हरभजन सिंह

गेंदबाजों की असफलता के कारण मिली हार: हरभजन सिंह


लंदन: ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मंगलवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार का कारण गेंदबाजों की असफलता को बताया है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 50 ओवरों में बोर्ड पर चार विकेट के नुकसान पर 338 रन टांग दिए. 


 


पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चले रहे जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, कुछ नहीं कर पाए और विश्व के दो दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा भी पूरी तरह से विफल रहे. 


 


इसी नाकामी के कारण पाकिस्तान ने भारत को विशाल लक्ष्य दिया जिसके सामने उसका मजबूत और गहरा बल्लेबाजी क्रम 30.3 ओवरों में 158 रनों पर ही ढह गया. 


 


आईसीसी की वेबसाइट पर कॉलम में हरभजन ने लिखा है, "जब जरूरत पड़ी हमारे गेंदबाजों ने हमें निराश किया. हमने अच्छी शुरुआत नहीं की. द ओवल पर खेले गए फाइनल मैच में अहम पल काफी पहले आ गया था. बुमराह की नो बॉल पर फखर जमान को महेंद्र सिंह धौनी ने लपक लिया था."


 


उन्होंने कहा, "स्पिनरों ने ज्यादा रन देकर हमारी मदद नहीं की. साथ ही उन्होंने विकेट नहीं लिए." हरभजन ने टीम की खराब फील्डिंग को भी जिम्मेदार ठहराया. 


 


उन्होंने लिखा है, "पहले मैचों की तुलना में हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी. यह उस तरह का प्रदर्शन था जहां हम विकेट की उम्मीद कर रहे हों और फिर बेकार फील्डिंग देखने को मिले. मध्य के ओवरों में जो रन दिए गए वह ज्यादा थे."


 


उन्होंने लिखा है, "उनकी साझेदारियां अहम समय पर हुईं. वह पहली गेंद से अच्छा खेले. उनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल फाइनल के लिए ही बचा रखा हो." हरभजन के मुताबिक फाइनल में हार्दिक पांड्या की 76 रनों की पारी टीम के लिए इकलौता सकारात्मक पहलू था. 


 


उन्होंने लिखा है, "पांड्या की तेज तर्रार 76 रनों की पारी जो सिर्फ 46 गेंदों में आई वह इकलौता इस मैच में भारत के लिए सकारात्मक पहलू था. 54 रनों पर पांच विकेट गिर जाने के बाद उनके पास अपने शॉट्स खेलने की पूरी आजादी थी. उन्होंने शादाब खान को निशाना बनाया और लंबे छक्के मारे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget