एक्सप्लोरर

भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के गेंदबाज से बेहतर है: पार्थिव पटेल

भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के गेंदबाज से बेहतर है: पार्थिव पटेल

 


 


 


 


 


 


 


भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के गेंदबाज से बेहतर है: पार्थिव पटेल

मुंबई: विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने जोर देते हुए कहा कि भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम से ‘कहीं ज्यादा बेहतर’ है क्योंकि घरेलू टीम के गेंदबाज सिर्फ पिच हालात पर ही निर्भर नहीं हैं.


 


पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने वाली भारतीय टीम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर चौथे टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट पर 146 रन बनाकर अच्छी स्थिति में हैं और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक और बार पारी में पांच विकेट की उपलब्धि अपने नाम की.


 


पटेल ने कहा, ‘‘पिच से कहीं ज्यादा, हमारे गेंदबाज कहीं ज्यादा बेहतरीन हैं, हमारे गेंदबाज निश्चित रूप से उनके स्पिनरों के मुकाबले गेंद को ज्यादा घुमा पा रहे हैं और निश्चित रूप से हम अच्छी स्थिति में हैं. हम विकेट से मदद के बजाय खिलाड़ियों को हवा में ज्यादा धोखा दे रहे हैं. ’’


 


पटेल ने साथ ही कहा, ‘‘मैंने पिछले मैच (मोहाली में) में भी ऐसा ही महसूस किया था. मोहाली में हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की थी, वहां कोई टर्न नहीं था और आप देख सकते थे कि उन्होंने कैसी गेंदबाजी की थी. हमारे पास निश्चित रूप से पांरपरिक गेंदबाज हैं, जो अपनी तेजी में विभिन्नता ला सकते हैं और यही अश्विन, जड्डू (रविंद्र जडेजा) और जयंत (यादव) कर रहे हैं और यही कारण है कि हम उन्हें शांत रख सके. ’’


 


अश्विन ने आज फिर दो विकेट हासिल किये, जिससे उन्होंने 112 रन देकर छह विकेट झटके. मुरली विजय 70 रन और चेतेश्वर पुजारा 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और इंग्लैंड के पहली पारी में 400 रन के जवाब में 107 रन की नाबाद साझेदारी निभा चुके हैं.


 


पटेल ने वानखेड़े स्टेडियम में पत्रकारों से कहा, ‘‘लाल रंग के विकेट पर स्कोरिंग गति पर लगाम कसना बहुत मुश्किल है और कल दूसरे सत्र में हमने ऐसा ही किया और तीसरे सत्र में विकेट हासिल किये थे. ’’


 


इस विकेटकीपर ने कहा कि मेजबान मैच में अच्छी स्थिति में है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम इस समय बहुत अच्छी स्थिति में हैं. पुछल्ले बल्लेबाज भी अच्छा खेल रहे हैं, इंग्लैंड भाग्यशाली रहा कि 400 रन बना सका. हम उन्हें 375 रन पर समेट सकते थे लेकिन अंत में हम अच्छी स्थिति में हैं. ’’


 


उन्होंने मोहाली में पिछले मैच में अपने सलामी जोड़ीदार विजय के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें ‘शानदार खिलाड़ी’ करार किया. उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहतरीन ढंग से खेला. हमने दो बार नेट सत्र में हिस्सा लिया है और वह बहुत अच्छा खेल रहा है. यह दिखाता है कि वह मानसिक रूप से कितना मजबूत है और बहुत आत्मविश्वास से भरा है. ’’ 


 


पटेल ने मुंबई इंडियंस के साथी जोस बटलर की भी तारीफ की और कहा, ‘‘वह कल भाग्यशाली रहा, कई गेंद थी जो उसके बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गयी लेकिन वे बहुत कम दूरी से स्टंप से चूक गयीं. वह आज बढ़िया खेला. जब आप पर कोई दबाव नहीं होता तो आप अच्छा खेलते हो. एक बार विकेट गिर गये तो उसे पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलना पड़ा और उसने अपना गेम खेला. ’’


 


 


 


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल; RCB प्लेयर ने लूटी महफिल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, टीम इंडिया में मिली जगह; बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget