एक्सप्लोरर

Rinku Singh: रिंकू सिंह ने टीम में जगह न मिलने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुए नजरअंदाज

Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया के कई स्टार प्लेयर्स को दिलीप ट्रॉफी 2024 के लिए चुना गया, लेकिन रिंकू सिंह का नाम स्टार प्लेयर्स की लिस्ट से गायब रहा.

Rinku Singh On Duleep Trophy 2024: भारतीय टीम 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए एक्शन में दिखाई देगी. लेकिन, इस सीरीज़ से पहले भारतीय टीम के तमाम स्टार खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2024) में खेलते हुए दिखाई देंगे. दिलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई चार टीमों में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया, लेकिन स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) का नाम गयाब रहा. 

अब रिंकू ने 5 सितंबर से शुरू होने वाली दिलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने पर चुप्पी तोड़ी. रिंकू ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें दिलीप ट्रॉफी के लिए नजरअंदाज किया गया, जबकि वह भारत की टी20 के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भी रिंकू भारत की टी20 टीम में नज़र आए थे. 

दिलीप ट्रॉफी में रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिली जगह?

स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा, "कुछ नहीं, मैंने उतना अच्छा परफॉर्म नहीं किया (डोमेस्टिक सीजन में). मैंने रणजी ट्रॉफी में ज़्यादा मैच नहीं खेले. मैंने 2-3 मैच खेले. मुझे इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि मैंने उतना अच्छा नहीं खेला था. शायद मुझे अगले राउंड के मैचों के लिए चुना जाए."

श्रीलंका के खिलाफ खामोश रहा था रिंकू का बल्ला

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में रिंकू सिंह का बल्ला खामोश दिखाई दिया था. सीरीज़ के दो मैचों में उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला था और दोनों ही मुकाबलों में रिंकू ने सिर्फ 01-01 रन बनाया था. हालांकि सीरीज़ के तीसरे मैच में बॉलिंग करते हुए रिंकू ने 2 विकेट भी लिए थे. 

फर्स्ट क्लास में शानदार है रिंकू का रिकॉर्ड 

गौरतलब है कि दिलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुने जाने वाले रिंकू सिंह का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. रिंकू ने अब तक 47 फर्स्ट क्लास मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 69 पारियों में उन्होंने 54.70 के शानदार औसत से 3173 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं.

 

ये भी पढ़ें...

PAK vs BAN: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने सिलेक्टर्स पर किया तीखा वार, बोले- इनकी सोच पर अफसोस...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget