एक्सप्लोरर

Watch: भारत को मिला नया 'स्टीव स्मिथ', बल्लेबाजी स्टाइल देख चौंक जाएंगे आप; देखें वीडियो

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्लेबाजी स्टाइल अनोखा है, जिसकी नकल करना बहुत मुश्किल है. मगर भारत में एक युवा ने ऐसा करके दिखाया है.

Indian Batsman Copy Steve Smith Batting Style: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अपने अजीबोगरीब बल्लेबाजी स्टाइल के लिए जाना जाता है. वो हमेशा क्रीज पर आगे-पीछे मूव करते हुए शॉट्स लगाते हैं और यह रणनीति उनके लिए कारगर भी रही है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवा भारतीय खिलाड़ी भी उसी अंदाज में बैटिंग करके जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. स्मिथ के स्टाइल की नकल करना काफी मुश्किल है, लेकिन इस युवा भारतीय के स्टाइल ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग करने वाले रिचर्ड केटलबोरो ने यह वीडियो क्लिप साझा किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह युवा बल्लेबाज गेंद को डिफेंड करने के बाद बल्ला आगे की ओर दिखा रहा है, ठीक वैसा जैसा स्टीव स्मिथ करते हैं. उसके बाद उसने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को छोड़ने के लिए अजीब तरीका अपनाया. यहां तक कि उसका बल्लेबाजी स्टांस भी स्टीव स्मिथ जैसा ही था. इससे समझा जा सकता है कि भारत में सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ के भी फैन हैं.

इतिहास रचने से 1 रन दूर स्टीव स्मिथ

भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 9,685 रन बना लिए थे और उन्हें 10 हजार का आंकड़ा छूने के लिए 315 रन बनाने थे. भारत के खिलाफ सीरीज संपन्न होने तक उन्होंने 5 मैचों में 2 शतकीय पारियों समेत 314 रन बनाए. यानी स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ एक रन दूर हैं. वो जल्द ही टेस्ट मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले 15वें और ऑस्ट्रेलिया के कुल चौथे प्लेयर बनने वाले हैं. उनका टेस्ट औसत 55.86 का है और अब तक 34 शतक लगाने के अलावा 41 अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

NZ vs SL: दूसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड ने किया कमाल, श्रीलंका को 113 रन से हराकर जीती सीरीज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget