एक्सप्लोरर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने द. अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, चार देशों की टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा


भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने द. अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, चार देशों की टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

सौजन्य: (BCCI WOMEN, TWITTER)

पोचेफ्स्ट्रॉम (दक्षिण अफ्रीका): पूनम राउत (नाबाद 70) और कप्तान मिताली राज (नाबाद 62) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को सेनवास पार्क मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर चार देशों के वनडे टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया.


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी को भारतीय टीम ने दुनिया की सर्वाधिक विकेट ले चुकीं झूलन गोस्वामी (32/3) और पूनम यादव (22/3) की धारदार गेंदबाजी के दम पर 156 रनों पर ही समेट दिया था.


दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट 24 के कुलयोग पर दीप्ति शर्मा (8) रूप में गिरा. इसके बाद टीम के खाते में नौ रन ही जुड़े थे कि मोना मेशराम (2) भी आउट होकर पवेलियन लौट गईं.


मेशराम के आउट होने के बाद भारतीय टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरी पूनम और अपना 100वां मैच खेल रहीं कप्तान मिताली ने बिना कोई और विकेट गंवाए 127 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.


मिताली एकदिवसीय करियर में कप्तान के तौर पर अपना 100वां मैच पूरा करने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्स्र और ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने इस उपलब्धि को हासिल किया.


आपको बता दें, मिताली ने इस सीजन में लगातार पांच अर्धशतक लगाए हैं. वह इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की क्लार्क, केरेन रोल्टोन, लीसा केटले और एलेस पेरी के बराबर पहुंच गई हैं. इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर पहले स्थान पर हैं. 


इसके अलावा, भारत ने फरवरी 2016 से मई 2017 के बीच लगातार 16 एकदिवसीय मैचों में जीत हासिल की है और उसने लगातार सबसे ज्यादा एकदिवसीय मैच जीतने वाली टीम की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.


इस सूची में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है. उसने 12 दिसम्बर, 1997 से 25 फरवरी, 1999 के बीच 17 मैच जीते हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पास लगातार 16 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी है, जो उसने 25 फरवरी, 1999 से 18 दिसम्बर, 2000 के बीच इतने मैच जीते हैं.


दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत की पारी के दौरान शबनम इस्माइल और मरिजाने काप ने एक-एक विकेट लिया.


इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का पहला विकेट गोस्वामी ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आंद्री स्टेन (4) के रूप में गिराया. एकता बिष्ट ने जल्द ही तृषा चेट्टी (6) के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिला दी. 


स्यून लूस (55) ने इसके बाद मिगोन डू प्रीज (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर टीम को काफी हद तक संभाल लिया. यहां भारत की शिखा पांडे ने भारत की वापसी कराई और डू प्रीज को विकेट के पीछे सुषमा वर्मा के हाथों कैच कराया.


इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम जैसे पटरी से उतर गई और कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी. दक्षिण अफ्रीका की निचले क्रम की तीन बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सकीं और नाबाद लौटीं रायसाइब नितोजाखे भी खाता खोले बगैर ही लौटीं.


गोस्वामी, यादव के अलावा शिखा ने दो विकेट लिए और एकता तथा दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget