एक्सप्लोरर

विश्व कप के बाद टी-20 सीरीज से क्रिकेट के मैदान पर लौटेगी टीम इंडिया

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पहली बार मैदान पर उतरेगी.

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में पहली बार मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज के साथ ही भारत अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की अपनी तैयारियों की भी शुरुआत करेगी. वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इस तरह की सीरीज का मकसद नए खिलाड़ियों को परखना है जिनके नाम चयनकर्ताओं के जेहन में हैं. विश्व कप के बाद कोहली को लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में आराम दिये जाने की संभावना थी लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर पूरी मजबूत टीम चुनी गई है . बुमराह 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज खेलेंगे. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पूरे दौरे से आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के लिये यह दौरा अहम होगा जिनका मकसद अपनी उपयोगिता साबित करना रहेगा. पांडे ने भारत के लिये आखिरी मैच नवंबर 2018 में और अय्यर ने फरवरी 2018 में खेला था. भारत के सामने चुनौती मध्यक्रम की समस्याओं से निजात पाने की भी होगी. पांडे और अय्यर दोनों वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा थे और अच्छी पारियां खेल चुके हैं. स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद के साथ दीपक चाहर भी टी20 टीम में लौटे हैं. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के भाई राहुल भी टीम में है. रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है. राहुल ने तीन साल पहले यहां 110 रन की नाबाद पारी खेली थी. विश्व कप में पांच शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित उस लय को कायम रखना चाहेंगे. कप्तान कोहली के साथ मतभेदों की खबरों के बीच उनका फोकस क्रिकेट पर रहेगा हालांकि कोहली इन खबरों का खंडन कर चुके है. इस दौरे से ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आये हैं. दूसरी ओर टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक वेस्टइंडीज टीम में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नरेन की वापसी हुई है. क्रिस गेल हालांकि वनडे सीरीज ही खेलेंगे. चोटिल आंद्रे रसेल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है. भारत के खिलाफ इस सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के कोच फ्लायड रीफर ने कहा है कि यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. यह काफी रोमांचक मैच होंगे और दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा.’’ टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी. वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जान कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमायेर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल, खारी पियरे. समय: रात आठ बजे से .
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget