एक्सप्लोरर

धोनी के बिना उतरेगी टीम इंडिया, कप्तान ने कहा- पंत के लिए अच्छा मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में शहबाज नदीम और क्रुणाल पांड्या के रूप में दो बाएं हाथ के स्पिनर हैं देखना होगा कि टीम में किसे शामिल किया जाता है.

टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेली जाएगी. रविवार से शुरू होने वाले इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव किए गए. नियमित कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है. सीरीज के लिए टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा ने कहा कि धोनी के न होने से ऋषभ पंत के पास खुद को साबित करने के लिए बेहतरीन मौका है.

बतौर बल्लेबाज धोनी का फॉर्मे लगातार गिर रहा है ऐसे में पंत के पास खेल के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में जगह पक्की करने का शानदार मौका होगा. सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को भी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बाद भी खुद को साबित करने का एक और मौका मिला है.

रोहित ने कहा, ‘‘धोनी पिछले कई वर्षों से हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं. मैदान में हमें उनकी अनुभव की कमी खलेगी लेकिन ऋषभ और दिनेश के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का शानदार मौका होगा. उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला हैं.’’

भारतीय टीम भले ही टी20 सीरीज में खेल रही हो लेकिन रोहित तीन मैचों की इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं.

उन्होंने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम विश्व कप में सीमित संसाधनों के साथ नहीं जा सकते. हमारे पास विकल्प होना चाहिए. यह खिलाड़ियों को परखने का शानदार मंच है.’’

भारतीय टीम में क्रुणाल पंड्या और शाहबाज नदीम जैसे दो बायें हाथ के स्पिनरों को चुना गया है जिसमें से झारखंड के नदीम ने विजय हजारे ट्राफी में लिस्ट ए क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 10 रन देकर आठ विकेट लिए थे.

रोहित ने कहा, ‘‘शाहबाज नदीम पहली बार टीम का हिस्सा बने हैं. क्रुणाल का पहले भी चयन हुआ है लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम को मजबूत माना जाता है और रोहित भी इस बात से वाकिफ है. वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल सहित पिछले चारों मैचों में भारत को हराया है.

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘उनकी टीम खतरनाक है. टी20 में उनकी टीम विश्व में सबसे मजबूत टीमों में से एक है. हमने पहले भी ऐसा देखा है. उनके पास इसका ज्यादा अनुभव है. यह ऐसा फॉर्मेट है जिसका वे सबसे ज्यादा लुत्फ उठाते है और सफल भी रहे है. निसंदेह वे काफी मजबूत विरोधी होंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget