एक्सप्लोरर

India vs West Indies: जीत की दहलीज़ पर पहुंचकर भी जीत दर्ज नहीं करने से निराश हैं शाई होप

दूसरे वनडे में साहसिक शतक लगाने के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाने से निराश हैं शाई होप.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला टाई पर खत्म हुआ. आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को टाई करवाया और भारत की जीत की उम्मीदों को पस्त कर दिया.

वेस्टइंडीज़ के लिए इस मैच में सबसे बड़े हीरो रहे शाई होप जिन्होंने टीम को मुश्किल हालात से निकालकर मैच में आखिर तक बनाए रखा. हालांकि वो भी इससे निराश हैं कि जीत के इतने करीब पहुंचने के बावजूद वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. होप ने 134 गेंदों पर 10 चौको और 3 छक्कों के साथ नाबाद 123 रनों की पारी खेली.

शाई होप ने मैच के बाद कहा, 'हम जीत नहीं सके इससे निराश हूं, लेकिन हमने पूरे मैच में संघर्ष किया. कई अहम मौकों पर हमने विकेट भी गंवाए. खासकर जेसन होल्डर का विकेट. आखिर तक विकेट बचाने चाहिए थे जिससे कि कोई मैच खत्म कर सके.'

होप ने पिच के बारे में बात करते हुए कहा, 'ये एक अच्छा विकेट था जो कि दोनों पारियों में एक जैसा रहा. मैं तो कहूंगा कि दिन ढलने के बाद ये नई गेंद के साथ और भी बेहतर हो गया.'

होप ने बीती रात अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. उन्होंने एक वक्त पर अपनी टीम को 78/3 से मुश्किल से निकालते हुए अंत तक लेकर गए. होप ने हेटमायर के साथ शानदार साझेदारी की जिससे की उनकी टीम मैच में वापसी कर पाई. बदकिस्मती से हेटमायर 95 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हो गए और अपना शतक पूरा करने से चूक गए.

लेकिन आखिरी के दो ओवरों में पहले जेसन होल्डर और फिर एशले नर्स के विकेट के बाद मैच एक बार फिर से भारत की झोली में आ गया. लेकिन आखिरी गेंद पर होप ने चौका लगाकर मैच को टाई पर खत्म किया.

होप ने कहा, 'हम यहां जीतने आए हैं, सिर्फ मुकाबला करने नहीं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget