एक्सप्लोरर

Ind Vs WI: हैदराबाद टी-20 में कल वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए दोनों टीमों का हाल

बल्लेबाजी के अलावा भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी काफी घातक दिखाई दे रही है. अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के लौटने मेजबान टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हुई है.

भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से राजीव गांधी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी. विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज भारत ने इस साल अगस्त में ही वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों प्रारूपों में मेजबान टीम पर क्लीन स्वीप किया था. भारतीय टीम हालांकि पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी में दबाव में दिख रही थी. मेजबान टीम को पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब नियमित कप्तान विराट कोहली के लौटने से टॉप आर्डर में टीम को एक स्थिरता मिली है. उनके अलावा रोहित, लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर भी ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कि किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस कर सकते हैं. खासकर ऐसे में जब वेस्टइंडीज की टीम के पास अनुभव गेंदबाजों की कमी है. बल्लेबाजी के अलावा भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी काफी घातक दिखाई दे रही है. अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के लौटने मेजबान टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हुई है. भुवनेश्वर और शमी को दीपक चहर और शिवम दुबे से भी अच्छा साथ मिलेगा, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मिले सीमित ओवरों के मौके को अच्छे से भुनाया है. अगर वेस्टइंडीज की टीम मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों का तोड़ खोज लेते हैं तो फिर भारत के पास कैरेबियाई धुरंधरों को रोकने के लिए युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे हथियार भी शामिल हैं. दूसरी तरफ विश्व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज और मौजूदा विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को अगर भारत के खिलाफ विजयी शुरुआत करनी है तो उसे टॉप क्रिकेट खेलना होगा. कैरेबियाई टीम का हालिया टी-20 रिकॉर्ड सही नहीं रहा है और टीम को पिछले छह टी-20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वेस्टइंडीज को हाल में लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ भी 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी है. केरन पोलार्ड की कप्तानी वाली विंडीज टीम अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के सामने भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी, ऐसे में भारत के विश्व स्तरीय टॉप गेंदबाजी के आगे कैरेबियाई बल्लेबाजों को टिकने का साहस दिखाना होगा. भारत इस सीरीज को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम मान रहा होगा. अगले साल अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भारत को कम ही मैच खेलने हैं और ऐसे में वह अपनी कमजोरियों पर काबू पाना चाहेगा. दोनों टीमें भारतीय टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी. वेस्टइंडीज : केरन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हियमायेर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, इविन लेविस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget