एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd Test: पृथ्वी के बाद चला पंत और रहाणे का बल्ला,बड़े स्कोर की ओर टीम इंडिया

एक समय भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई थी लेकिन इसके बाद लय तलाश रहे रहाणे और मिडिल ऑर्डर को नई मजबूती देने वाले पंत ने मोर्चा संभाल लिया

हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बैकफुट पर जाने के बाद भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. पृथ्वी शॉ(70) की बेहतरीन पारी के बाद पांचवें विकेट के लिए ऋषभ पंत (नाबाद 85) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 75) के बीच हुई 146 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत भारत ने 308 रन बना लिए हैं.

पहली पारी के आधार पर भारत अब सिर्फ 3 रन पीछे है. मैचे के तीसरे दिन भारत विरोधी टीम पर बड़ी बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. इससे पहले उमेश यादव की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दूसरे दिन शनिवार को पहले सेशन में मेहमान टीम को 311 पर समेट दिया था.

उमेश ने बांधा वेस्टइंडीज का पुलिंदा
वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 295 रनों के साथ की थी. उमेश यादव ने बाकी के तीन विकेट लेकर विंडीज को पवेलियन भेजा. उमेश ने इस पारी में छह विकेट अपने नाम किए जो उनका टेस्ट की एक पारी में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. विंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक जड़ते हुए 106 रनों की पारी खेली. उमेश के अलावा भारत की तरफ से कुलदीप ने तीन और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया

शॉ ने फिर खेली बेहतरीन पारी
अच्छे स्कोर का पीछा करने उतरी भारत को अच्छी शुरुआत मिली. राजोकट में डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले पृथ्वी ने अपनी फॉर्म को यहां भी जारी रखा. वेस्टइंडीज के गेंदबाज इस मैच में पृथ्वी के खिलाफ फुल लैंग्थ गेंदबाजी करन की रणनीति के साथ उतरे थे, लेकिन पृथ्वी ने उनकी इस रणनीति पर अपनी तकनीकी श्रेष्ठता दिखाते हुए शानदार ड्राइव लगाकर तेजी से रन बटोरे.

लंच के बाद विंडीज की वापसी
दूसरे छोर पर हालांकि लोकेश राहुल काफी धीमा खेला और 25 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाकर 61 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. पहले सेशन में विंडीज के गेंदबाजों का खराब गेंदबाजी का नतीजा भुगतना पड़ा. इस सेशन में मेहमान टीम ने 16 ओवरों में ही 15 अतिरिक्त रन दे दिए थे, लेकिन दूसरे सेशन में विंडीज ने एक तरह से वापसी की और सिर्फ एक अतिरिक्त रन देने के अलावा तीन अहम विकेट लेकर भारत को दबाव में डाल दिया था.

पृथ्वी दिन के दूसरे सेशन में विंडीज की रणनीति में फंस गए. उन्हें जोमेल वारिकेन ने एक्स्ट्रा कवर पर खड़े शिमरोन हेटमायेर के हाथों आउट कराया. उन्होंने अपनी बेहतरीन पारी में महज 53 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा एक छक्का मारा.

चेतेश्वर पुजारा (10) भी जल्द पवेलियन लौट गए. उनके बाद कप्तान विराट कोहली (45) ने रहाणे के साथ 60 रन जोड़े. अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे कोहली को जेसन होल्डर ने LBW कर भारत को करारा झटका दिया. इस परा हालांकि कोहली ने रिव्यू लिया जो विफल रहा.

रहाणे और पंत ने संभाली पारी
भारत का स्कोर 162 पर चार विकेट था और टीम संकट में फंसती दिख रही थी, लेकिन धैर्य के साथ खेल रहे रहाणे और पंत ने टीम को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि एक अच्छी बढ़त लेने के मुहाने पर पहुंचा दिया. पंत ने अभी तक अपनी पारी में 120 गेंदें खेली हैं जिन पर 10 पर चौके और दो पर छक्के जड़े हैं. वहीं रहाणे ने 174 गेंदों का सामना किया है और छह चौके लगाए हैं.

विंडीज के लिए होल्डर अभी तक दो सफलताएं अर्जित कर चुके हैं जबकि शेनन गेब्रिएल और वारिकेन को एक-एक सफलताएं मिली हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget