एक्सप्लोरर

IND vs SL: तीसरे वनडे में टीम इंडिया में होंगे अहम बदलाव, ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग XI

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

India Probable Playing XI For 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों देशों के दरम्यान यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. भारतीय टीम इस मैदान पर दूसरी बार एकदिवसीय मैच खेलने उतरेगी. वहीं श्रीलंका यहां पर पहली बार वनडे मैच खेलेगा. टीम इंडिया गुवाहाटी और कोलकाता में खेले गए वनडे मुकाबले जीतकर सीरीज में निर्णयायक बढ़त ले चुकी है. ऐसे में भारत की निगाह क्लीन स्वीप करने पर होगी. वहीं मेहमान टीम जीत के साथ श्रृंखला समाप्त करना चाहेगी. इस आखिरी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में बदलाव तय हैं. आइए आपको तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं. 

ईशान किशन को मिल सकता है मौका

तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले तीसरे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन मे बदलाव तय है. इस मुकाबले में ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. इसके अलावा उन्हें बीते दो एकदिवसीय मैचों में भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. टीम में बदलाव होना इसलिए भी लाजिमी है क्योंकि भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकूमार यादव भी दिख सकते हैं. इसके अलावा युजवेंद्र चहल को भी अंतिम मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 

नया कीर्तिमान रचने के करीब भारत

तीसरे वनडे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किसी एक देश के खिलाफ वनडे में संयुक्त रूप से 95-95 मैच जीते हैं. अगर टीम इंडिया तीसरे वनडे में श्रीलंका को हराती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को इस मामले में पीछे छोड़ देगी. फिर भारत वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश बन जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 वनडे में से 95 मैच जीते हैं. वहीं भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 164 एकदिवसीय मैचों में से 95 मुकाबले जीते हैं. 

तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, उमरान मलिक

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने निकाली हारिस रऊफ का हवा, जानिए वनडे सीरीज में कितने रन लुटाए

IND vs SL: तीसरे वनडे में टीम इंडिया तोड़ सकती है ऑस्ट्रेलिया का खास रिकॉर्ड, यह कीर्तिमान स्थापित करने वाला भारत होगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget