एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Test Record: ऋषभ पंत ने तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के लिए लगाया टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया है. यह टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक है.

टीम इंडिया के विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने बैंगलोर में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाया है. पंत ने इस रिकॉर्ड के मामले में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है. ऋषभ ने इस मैच की दूसरी पारी में यह रिकॉर्ड बनाया.

ऋषभ डे-नाइट टेस्ट मैच की दूसरी पारी भारत के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए और आउट हो गए. लेकिन पंत ने आउट होने से पहले सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने 28 गेंदों का सामना करते हुए यह अर्धशतक लगाया.

पंत ने इस अर्धशतक की बदौलत कपिल देव को पीछे छोड़ दिया. भारत के लिए टेस्ट मैच में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था. उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए कराची में पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी जड़ी थी. यह मुकाबला साल 1982 में खेला गया था. इस लिस्ट में अब कपिल देव के बाद तीसरे स्थान पर शार्दुल ठाकुर हैं. शार्दुल ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में ओवल टेस्ट में 31 गेंदों का सामना करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई थी. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 32 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ा था.

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड -

  • 28 बॉल, ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु 2022 
  • 30 बॉल, कपिल देव बनाम पाक, कराची 1982
  • 31 बॉल, शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड, ओवल 2021
  • 32 बॉल, वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड, चेन्नई 2008

अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget