एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsSL: टीम इंडिया और जीत के बीच धनंजय-चांदीमल की दीवार

जीत की खुशबू मिलने के बावजूद धनंजय डिसिल्वा और कप्तान दिनेश चांदीमल टीम इंडिया की जीत के बीच रोढ़ा बन गए हैं. दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे 3 मैचौं की सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में आखिरी दिन भारतीय टीम लंच तक जीत से 6 विकेट दूर है.

नई दिल्ली: जीत की खुशबू मिलने के बावजूद धनंजय डिसिल्वा और कप्तान दिनेश चांदीमल टीम इंडिया की जीत के बीच रोढ़ा बन गए हैं. दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे 3 मैचौं की सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में आखिरी दिन भारतीय टीम लंच तक जीत से 6 विकेट दूर है.

आज आखिरी दिन 33/3 से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की जल्दी ही अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज़ के रूप में एक बड़ा झटका लग गया. रविन्द्र जडेजा की घूमती हुई गेंद पर मैथ्यूज़ का कैच स्लिप में खड़े अजिंक्ये रहाणे ने लपका. हालांकि बाद में रीप्ले में देखने पर बर्थडे ब्वॉय जडेजा की वो गेंद नो बॉल नज़र आई. लेकिन अंपायरों से यहां चूक हुई और टीम इंडिया को ब्रेकथ्रू मिला.

लेकिन उस विकेट के बाद कप्तान चांदीमल तो मानो पहली पारी को ही आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरे हैं. उन्होंने धनंजय के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए अहम 84 रनों की साझेदारी निभा ली है. धनंजय कल के खेल को जारी रखते हुए 128 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की अहम पारी खेली. जबकि कप्तान ने 71 गेंदों में 27 रन बना लिए हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविन्द्र जडेजा से लेकर अश्विन और इशांत शर्मा तक का सबका इस्तेमाल किया लेकिन टीम इंडिया को सफलता नहीं मिल सकी.

अब देखना होगा दिन के बाकी बचे दो सेशनों में भारतीय गेंदबाज़ी सीरीज़ की जीत को 2-0 में तबदील कर पाते हैं या नहीं.

इससे पहले चौथे दिन भारत द्वारा रखे गए 410 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई थी. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवरों पर अपने तीन विकेट 33 रनों पर ही खो दिए थे.

भारत ने दिन के तीसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 246 रनों पर घोषित कर दी. इसके साथ भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य रखा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 14 रनों के कुल स्कोर पर सदिरा समाराविक्रम (5) के रूप में अपना पहला विकेट खोया. मोहम्मद शमी की शानदार बाउंसर उनके दस्तानों को छूकर स्लिप में खड़े अंजिक्य रहाणे के हाथों में जा समाई. दिमुथ करुणारत्ने को रवींद्र जडेजा ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया. जडेजा ने तीन गेंद बाद सुरंगा लकमल को बोल्ड कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया.

धनंजय डी सिल्वा 13 रनों पर नाबाद हैं. एंजेलो मैथ्यूज एक गेंद ही खेल पाए हैं. उन्हें खाता खोलना बाकी है.

दूसरी पारी में भारत के लिए शिखर धवन ने 67 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 49 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाए. कोहली तीन सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

भारत ने रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा होते ही अपनी पारी घोषित की. रोहित ने 49 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए. रवींद्र जडेजा पांच रनों पर नाबाद रहे.

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके बाद उसने श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 373 रनों पर सीमित कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget