एक्सप्लोरर

INDvsSL: विजय का अर्धशतक, भारत ने पहले सत्र में बनाए 116/2

मुरली विजय (नाबाद 51) के अर्धशतक के दम पर भारत ने यहां के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 27 ओवरों में 116 रन बना लिए हैं.

नई दिल्ली: मुरली विजय (नाबाद 51) के अर्धशतक के दम पर भारत ने यहां के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 27 ओवरों में 116 रन बना लिए हैं.

पहले सत्र का खेल खत्म होने तक विजय के साथ कप्तान विराट कोहली 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने पहले सत्र में 4.29 की औसत से रन बनाए.

भारतीय बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के मुफिद इस विकेट पर रन बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई. सुरंगा लकमल ने हालांकि कुछ अच्छी गेंदें जरूर डाली लेकिन वो भारतीय बल्लेबाजो को ज्यादा दिक्कत नहीं दे सके.

इस मैच से वापसी कर रहे शिखर धवन और विजय इतमिनान से बल्लेबाजी कर रहे थे. विजय ने पहले ही ओवर में दो चौके जड़े. दोनों बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के भारत के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे थे. तेज गेंदबाजों को सफलता हाथ न लगती देख श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने दिलरुवान परेरा को गेंद थमाई. वह भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके. हालांकि विकेट लेने में वह किसी तरह सफल रहे.

10वां ओवर फेंक रहे परेरा की अखिरी गेंद पर धवन ने ऑफ स्टम्प के बाहर से स्वीप शॉट खेला जिसे लकमल ने लड़खड़ाते हुए लपक लिया. कैच लेने से पहले ही लकमल गिर गए थे लेकिन फिर भी उन्होंने कैच पकड़ अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई. धवन ने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली. वह 42 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

धवन टेस्ट में परेरा के 100वें शिकार बने. परेरा श्रीलंका के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए. इसके लिए उन्होंने 25 टेस्ट मैच लिए. उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन ने 27 टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे.

धवन के जाने के बाद पुजारा और विजय की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर थी. इसी जोड़ी ने भारत के लिए कई नायाब पारियां खेलीं. पुजारा और विजय दोनों ने कुछ शानदार शॉट खेले. इसी बीच पुजारा श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल की रणनीति में फंस गए. चंडीमल ने लाहिरू गामागे की गेंद पर लेग स्लिप लगाई. पांव पर पटकी गेंद पर पुजारा ने फ्लिक किया जिसे लेग स्लिप पर सदिरा समाराविक्रमा ने शानदार तरीके से लपक पुजार की पारी का अंत किया.

पुजारा ने 23 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदें खेली और चार चौके लगाए.

उनके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान ने घरेलू मैदान पर विजय का अच्छा साथ दिया. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक विजय और कोहली के बीच अभी तक 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

विजय ने अभी तक 67 गेंदें खेली हैं और सात चौके लगाए हैं. कोहली ने 22 गेंदो पर तीन चौके लगा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget