एक्सप्लोरर

3rd T20 INDvsSL: टी20 सीरीज़ के सफाए पर आज टीम इंडिया की नज़रें

पहले दो मैचों में श्रीलंका को एकतरफा मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें आज होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होंगी. वहीं श्रीलंका आखिरी मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी.

मुंबई: पहले दो मैचों में श्रीलंका को एकतरफा मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें आज होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीत सीरीज 3-0 से अपने नाम करने पर होंगी. वहीं श्रीलंका आखिरी मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी.

दोनों टीमें यहां के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

भारत ने पहले मैच में 93 रनों से जीत हासिल की थी वहीं दूसरे मैच में 88 रनों से श्रीलंका को हराया था.

टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में शानदार रही है. लोकेश राहुल ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं, जबकि रोहित ने पिछले मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली थी. बल्लेबाजी का भार इन्हीं दोनों के कंधों पर होगा.

इन दोनों को टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर से अच्छा समर्थन मिल सकता है.

धोनी ने भी दोनों मैचों में बल्ले से अहम योगदान दिया था.

वहीं गेंदबाजी में भारत की ताकत कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं. इन दोनों ने वनडे और टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट पर टिकने नहीं दिया है. दूसरे मैच में भी जब श्रीलंकाई बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे थे, तभी इन दोनों ने श्रीलंकाई टीम के लगातार विकेट लेकर उसे रोक दिया था.

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर भार होगा.

भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है. ऐसे में रोहित बैंच पर बैठे बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दे सकते हैं.

वहीं श्रीलंका के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं. तीसरे मैच से पहले उसे झटका लगा है. टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. दूसरे मैच में वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे.

बल्लेबाजी में उसकी पूरी उम्मीदें उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला और कुशल परेरा पर होंगी.

गेंदबाजी श्रीलंका की सबसे कमजोर कड़ी रही है जो अभी तक बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाई है. कप्तान होने के साथ-साथ थिसारा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण को भी सुधारने की जिम्मेदारी है.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट.

श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget