एक्सप्लोरर

वनडे सीरीज के नतीजे के साथ-साथ क्या और भी होंगे कुछ बड़े फैसले?

रविवार को भारत और श्रीलंका की टीम आमने सामने होंगी. दोनों टीमों का मकसद एक ही है. वनडे सीरीज के इस निर्णायक मैच में जीत हासिल करना.

{शिवेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ खेल पत्रकार}

रविवार को भारत और श्रीलंका की टीम आमने सामने होंगी. दोनों टीमों का मकसद एक ही है. वनडे सीरीज के इस निर्णायक मैच में जीत हासिल करना. श्रीलंका भारत के दौरे पर टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है. उसे अपनी किस्मत को पलटना है. दूसरी तरफ भारत को अपने दबदबे को बनाए रखना है. भारतीय टीम पूरे साल में किसी भी फ़ॉर्मेट में घरेलू सीरीज नहीं हारी है. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम को इस गुजरते साल में खेले गए 27 मैचों मे से सिर्फ 5 में जीत मिली है. जाहिर है कागजों पर भारतीय टीम श्रीलंका से कहीं आगे हैं. बस उसे अपनी साख के मुताबिक खेलना है. यूं भी रविवार का मैच सीरीज के साथ साथ और भी कई बातों के लिहाज से अहम है.

कुछ खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला होगा
भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए रविवार का मैच काफी हद तक ‘मेक ऑर ब्रेक’ का सवाल है. भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली, टीम के कोच रवि शास्त्री की निगाह पिछले 6 महीने से सिर्फ एक बात पर है. वो ये कि अगले विश्व कप के लिए कौन-कौन से खिलाड़ियों पर दांव खेलना है. हमेशा की तरह भारतीय टीम 90 फीसदी ‘पैक’ है लेकिन एक दो जगहों पर जहां किसी की किस्मत चमक सकती थी उसका फैसला विश्व कप से पहले हो रही सीरीजों से होना है. श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज ऐसी ही एक सीरीज है. दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजर है. इन दोनों ही बल्लेबाजों को सीरीज के दोनों मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया. मोहाली में तो इन दोनों की बल्लेबाजी की नौबत ही नहीं आई लेकिन धर्मशाला में जब ये क्रीज पर उतरे तो कुछ असर नहीं छोड़ पाए. मनीष पांडे 2 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि दिनेश कार्तिक खाता तक नहीं खोल पाए थे. इन दोनों के मुकाबले दूसरे वनडे में 23 साल के श्रेयस अय्यर ने जिस विश्वास के साथ बल्लेबाजी की उन्होंने करियर को बनाने वाली पारी खेल दी है. रविवार के मैच में अगर दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे को मौका मिलता है और ये उसे भुनाने में कामयाब नहीं होते तो निश्चित तौर पर आने वाले वक्त में इन्हें बाहर बैठना होगा. भारतीय टीम के स्पिनर्स को लेकर भी हर एक मैच अहम है. हर एक मैच का प्रदर्शन ‘काउंट’ हो रहा है. विश्व कप में कौन से स्पिनर्स को आखिरी समय तक टीम का हिस्सा रखा जाएगा उसके लिए भी ये सीरीज अहम है.

वनडे सीरीज के नतीजे के साथ-साथ क्या और भी होंगे कुछ बड़े फैसले?

 


रोहित शर्मा की कप्तानी पर फैसला
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रोहित शर्मा के इस सीरीज के जीत लेने से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ने जा रहा है. विराट कोहली की वापसी के साथ ही वो टीम की कमान संभाल लेंगे. बावजूद इसके ये रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका है जब वो बतौर कप्तान अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं. उन्होंने मुंबई की टीम को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाया है. ये मौका नेशनल टीम की कप्तानी का है, जिसकी जीत का सुख और संदेश दोनों बड़ा होता है. भविष्य में अगर कभी वनडे और टेस्ट की कप्तानी के अलग किए जाने को लेकर कोई फैसला होता है तो रोहित के तौर पर एक मजबूत दावेदार चयनकर्ताओं के पास होगा.

टीम इंडिया के दम-खम का फैसला
भारतीय टीम को ये भी साबित करना है कि उसे विराट कोहली के बिना जीतना आता है. अभी तक तो विराट कोहली की ऐसी आदत पड़ी हुई है कि करोड़ों क्रिकेट फैंस उनसे उम्मीदें लगाए बैठे रहते हैं. उनकी ‘छुट्टी’ के दौरान खेली जा रही ये सीरीज इस बात का फैसला भी करेगी कि कहीं विराट कोहली के बिना टीम इंडिया को जीतना आता है या नहीं. पिछले मैच की जीत ‘इंडीविजुअल ब्रिलिएंस’ का मामला है, जहां रोहित शर्मा ने अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी. बेहतर होगा अगर टीम के बाकी बल्लेबाज भी, खास तौर पर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी को समझे और स्कोरबोर्ड पर बेहतर रन जोड़ें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget