एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd ODI: ऋषभ पंत को मिलेगा मौका? 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी; जानें भारत की प्लेइंग इलेवन 

IND vs SL 3rd ODI India Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन में कुल तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऋषभ पंत भी इस बदलाव का हिस्सा हो सकते हैं.

India vs Sri Lanka 3rd ODI India Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आज (07 अगस्त) आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का होगा. सीरीज़ में श्रीलंका 1-0 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया मुकाबला जीतकर सीरीज़ बराबर करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं, बल्कि तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी शामिल हो सकते हैं. 

अब तक हुए सीरीज़ के दोनों ही वनडे मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल को तरजीह दी गई, जबकि ऋषभ पंत बेंच गर्म करते नज़र आए. हालांकि अब सीरीज़ के तीसरे मकुाबले में पंत को मौका मिल सकता है क्योंकि राहुल ने दोनों ही मुकाबलों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. पहले मुकाबले में राहुल ने 31 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मैच में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. तो आइए जानते हैं कि पंत के अलावा टीम में बाकी दो बदलाव क्या हो सकते हैं. 

रियान पराग का हो सकता है डेब्यू

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेल चुके रियान पराग का आज श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में वनडे डेब्यू हो सकता है. पराग को ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है.  पराग को शिवम दुबे की जगह मौका मिल सकता है. दुबे ने सीरीज़ के दोनों मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने ज़्यादा कुछ खास नहीं किया. पहले मैच में दुबे ने 25 रनों की पारी खेली थी और 1 विकेट चटकाया था. वहीं दूसरे मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था. 

बॉलिंग डिपार्टमेंट हो सकता है बदलाव

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में तीसरा बदलाव बॉलिंग डिपार्टमेंट में देखने को मिल सकता है. यहां बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह की जगह खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है. खलील ने अब तक दोनों ही मुकाबले में बेंच गर्म करते दिखे हैं.  

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद. 

 

ये भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024: कुश्ती में भारत ने रचा इतिहास, 16 साल से नहीं टूटा है सिलसिला; विनेश फोगाट ने ली खास लिस्ट में एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget