एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd TEST: विजय और पुजारा के शतक से भारत मजबूत

विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा.

विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा. आठ महीने के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे मुरली विजय (128) और टीम इंडिया के नए दीवार चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 121) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 107 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है. श्रीलंका की पहली पारी 205 रनों पर ही ढेर हो गई थी.

भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 98 ओवरों में दो विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स तक पुजारा के साथ कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर टटे हुए हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

भारत ने तीसरे दिन विजय के रूप में एक मात्र विकेट खोया. मेजबान टीम ने अपना पहला विकेट लोकेश राहुल के रूप में दूसरे दिन के आखिरी सेशन में खो दिया था. लेकिन राहुल के जाने के बाद विजय और पुजारा की जोड़ी ने अपने परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और एक और दोहरी शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया. पुजारा और विजय ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी की.

पिछले छह टेस्ट मैचों में पुजारा और विजय के बीच हुई यह पांचवीं शतकीय साझेदारी है. यह इन दोनों के बीच लगातार चौथी शतकीय साझेदारी है.

भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 11 रनों से आगे की. श्रीलंकाई गेंदबाज पूरी कोशिश में थे कि वह जल्दी से जल्दी इस जोड़ी को तोड़ दें. लेकिन न पुजारा कोई गलती कर रहे थे न विजय. विजय ने पहले सेशन में अपना अर्द्धशतक पूरा किया.

दूसरे सेशन में इस जोड़ी के लिए खेलना और आसान हो गया था. इस सेशन में पुजारा ने अपना अर्द्धशतक और विजय ने अपना शतक पूरा किया. विजय का यह टेस्ट करियर का 10वां शतक था. दूसरे सत्र में इस जोड़ी ने भारत को और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. टी की घोषणा होने तक विजय 106 रन बना कर खेल रहे थे जबिक पुजारा 71 रनों पर थे.

तीसरे सेशन में हालांकि श्रीलंका को सफलता मिली. बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में विजय, दिलरूवान परेरा को आसान सा कैच दे बैठे. विजय ने अपनी पारी में 221 गेंदों का सामना किया और 11 चौके सहित एक छक्का लगाया.

विजय के जाने के बाद भारतीय कप्तान श्रीलंका की मुसिबत बन गए. उन्होंने पुजारा का बखूबी साथ दिया. उन्होंने विजय और पुजारा की अपेक्षा थोड़ी तेजी से रन बनाए. तीसरे सेशन में पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक पूरा किया और अभी तक श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं.

श्रीलंका के लिए लाहिरू गमागे और हेराथ ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget