एक्सप्लोरर

एक फेल तो सब फेल, टीम इंडिया को बस इस सोच से बाहर निकलना होगा

बुद्धवार को भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. ये मैच मोहाली में खेला जाएगा.

{शिवेंद्र कुमार सिंह,वरिष्ठ खेल पत्रकार }

बुद्धवार को भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. ये मैच मोहाली में खेला जाएगा. धर्मशाला में बुरी तरह से हारने के बाद टीम इंडिया को इस मैच में जीत-हार से पहले अपनी ताकत दिखानी है. ताकत दिखाने का आशय ये है कि टीम इंडिया को दिखाना है कि धर्मशाला उन बेहद चुनिंदा मैचों में से एक था जहां भारतीय टीम ‘कलेक्टिव फेल्योर’ यानी सामूहिक विफलता का शिकार हुई. इस बात को कोई झुठला नहीं सकता कि भारतीय टीम अब उस दौर से काफी आगे निकल चुकी है जहां एक दो विकेट जल्दी गिरने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा जाती थी. पिछले लंबे समय से टीम इंडिया को झटकों से उबरना आता है. टॉप ऑर्डर नहीं चला तो मिडिल ऑर्डर अपनी जिम्मेदारी निभाता है. मिडिल ऑर्डर नहीं चला तो निचले क्रम के बल्लेबाज अपना रोल निभाते हैं.

गेंदबाजी में भी यही परंपरा चल रही है. धर्मशाला की हार आंखे खोलने वाली इसीलिए थी क्योंकि उस रोज कुछ भी नहीं चला. ना बल्लेबाजी, ना गेंदबाजी. कहने के लिए ये वजह भी गिनाई जा सकती है कि कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम इंडिया को भारी पड़ी लेकिन सच ये है कि हाल के दिनों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने साबित किया है वो विराट कोहली के बिना भी जीतना जानते हैं इसलिए ये हार की तमाम वजहों में से एक छोटी सी वजह हो सकती है, बस...इससे ज्यादा कुछ नहीं.

टीम इंडिया का पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखिए

सिर्फ एक आंकलन के लिए बीते एक साल के मैच रिकॉर्ड देखिए. जनवरी 2017 से लेकर अब तक खेले गए 25 मैच ले लेते हैं. इन 25 मैचों में टीम इंडिया ने 17 मैच जीते हैं. जाहिर है आप उसके प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं. इन 25 मैचों में 7 बार टीम इंडिया ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. सिर्फ पांच मैच ऐसे हैं जब भारतीय टीम 200 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर पाई. इसमें से सबसे कम 112 रन का स्कोर भारत ने धर्मशाला में पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाया. ऐसे 5 मैचों में जब टीम इंडिया 200 रन भी नहीं बना पाई उसे 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 1 मैच का नतीजा नहीं निकला. एक मैच टीम इंडिया ने जीता. इन आंकड़ों को बताने का मकसद सिर्फ इतना था कि इस बात को साबित किया जा सके कि टीम इंडिया ‘तू चल-मैं आया’ की स्थिति से बाहर आ चुकी है.

रोहित शर्मा को रखनी होगी मिसाल

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चला. स्कोरबोर्ड पर इतने कम रन जुड़े थे कि कप्तानी में उनके पास ज्यादा कुछ करने के लिए था नहीं. बावजूद इसके जो थोड़ा बहुत दबाव वो अपनी रणनीतियों से बना सकते थे, उसमें वो चूक गए. उन्होंने कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल से एक भी ओवर नहीं डलवाया. श्रीलंका की टीम ने मैच जीतने के लिए करीब 21 ओवर बल्लेबाजी की और ये पूरे 21 ओवर भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने फेंके. हार्दिक पांड्या काफी महंगे साबित हो रहे थे. वो लगभग 8 रन प्रति ओवर खर्च कर रहे थे. फिर भी रोहित शर्मा ने उन्हें हटाने की नहीं सोची. ये बहुत हद तक संभव है कि धर्मशाला ठंढी जगह है और वहां की पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद ना के बराबर मिलती, लेकिन कई बार विरोधी टीम को चौंकाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं. रोहित शर्मा ने ऐसा कोई प्रयोग नहीं किया. रोहित शर्मा शानदार खिलाड़ी हैं. उनकी आलोचना इसलिए भी नहीं होनी चाहिए क्योंकि सिर्फ एक मैच के नतीजे के आधार पर कोई बड़ी राय नहीं बनानी चाहिए. वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाकर अपनी कप्तानी की काबिलियत साबित कर चुके हैं. उन्हें सिर्फ इस बात की मिसाल कायम करनी है कि वो खिलाड़ियों को ये समझाएं कि उन्हें एक के बाद एक नाकाम होने की बजाए, खुद पर भरोसा रखकर अकेले लड़ाई लड़ने की सोच के साथ मैदान में उतरना है. श्रीलंका को बुद्धवार को एक बदली हुई टीम इंडिया दिखनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
संजू सैमसन करेंगे CSK के लिए ओपन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा; बताया कौन होगा पार्टनर
2008 से 2025 तक, देखें पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट; एक बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी जीत चुका है ये अवार्ड
2008 से 2025 तक, देखें पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट; एक बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भी जीत चुका है ये अवार्ड
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की अजीब हरकत पर चिढ़े डेविड वॉर्नर, कहा - स्कूल के बच्चे बैठे हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की अजीब हरकत पर चिढ़े डेविड वॉर्नर, कहा - स्कूल के बच्चे बैठे हैं
IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH कप्तान ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
Video: पहले बेटे ने बाइक घुमाई, फिर बाप ने बेटा! दोस्तों के सामने स्टंट दिखा रहे लड़के को पिता ने कूटा
पहले बेटे ने बाइक घुमाई, फिर बाप ने बेटा! दोस्तों के सामने स्टंट दिखा रहे लड़के को पिता ने कूटा
Embed widget