एक्सप्लोरर

INDvSA: जोहानिसबर्ग में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया

टेस्ट मैच में वांडर्रस में भारत ने कभी हार का सामना नहीं किया. सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को भारत ने मैच जीता लेकिन पिच को आईसीसी ने बेहद खराब करार दिया था. फॉर्मेट बदलने के बाद नए पिच पर वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.

MATCH PREVIEW SOUTH AFRICA vs INDIA 4th ODI - टेस्ट मैच में वांडर्रस में भारत ने कभी हार का सामना नहीं किया. सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को भारत ने मैच जीता लेकिन पिच को आईसीसी ने बेहद खराब करार दिया था. फॉर्मेट बदलने के बाद नए पिच पर वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. छह मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अब कोहली सेना नया इतिहास रचना चाहेगी. हालाकि इस इतिहास के पहले उन्हें जीत के उस रिकॉर्ड को तोड़ना होगा जो मेजबान टीम के साथ रही है.

पिंक जर्सी और साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका पिंक जर्सी में मैदान पर उतरेगी. टीम के लिए ये जर्सी बेहद खास रही है. जब भी टीम ने ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए पिंक जर्सी पहनी है उन्हें विश्व की कोई टीम हरा नहीं पाई. पहली बार इसका आयोजन 2011 में हुआ और अब ये छठी बार खेला जा रहा है. पिंक जर्सी टीम के लिए कितनी खास है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद पर शतक लगा नया इतिहास रचा था. जबकि भारत के खिलाफ 2013 में उन्होंने 47 गेंदों में 77 रन बनाए थे.

भारत रचेगा इतिहास

सीरीज में 3-0 की बढत बनाने के बाद भारत को अब साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीतने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है. साउथ अफ्रीका को अगर पिंक जर्सी में हार मिलती है तो भारत और शान से साथ सीरीज में आगे बढ़ेगा.

इससे पहले 2010-11 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उसने 2-1 से बढत बनाई थी लेकिन सीरीज 3-2 से हार गई थी. भारत ने न्यूलैंड्स में जीत के साथ ही 1992-93 के बाद साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में पहली बार तीन मैच जीते. अब चौथा मैच जीतकर भारत आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर वन पर अपनी स्थिति पुख्ता करना चाहेगा.

कब तक रहेंगे रोहित फ्लॉप

'विराट सेना' की मौजूदा फॉर्म को देखकर यह लग रहा है कि चौथा मैच जीत यह टीम एक और इतिहास अपने नाम करेगी. मेहमान टीम के कप्तान कोहली खुद शानदार फॉर्म में रहते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और वह अभी तक इस सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं. शिखर धवन भी बल्ले से रन बना रहे हैं. लेकिन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही चल रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 11वें वनडे में रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझते दिखे हैं. उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले 11 मैचों में औसत 12.10 है.

चहल-यादव की जोड़ी दिलाइएगी जीत

इस दौरे पर भारत की ताकत पहली बार उसकी गेंदबाजी बनकर उभरी है. टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया तो वहीं वनडे में स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने मेजबानों की नाक में दम कर रखा है. पिछले तीन वनडे मैचों में कुलदीप और चहल ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. उनके 27 में से 21 बल्लेबाज इन्हीं दोनों के शिकार हुए.

डीविलियर्स की वापसी से खुश होगा मेजबान
तीन वनडे मैचों में बाहर बैठने वाले अब्राहम डीविलियर्स इस मैच में मैदान पर उतर सकते हैं. वह उंगली में चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनकी वापसी से टीम का मनोबल बढ़ेगा.

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर.

साउथ अफ्रीका: एडिन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायो जोंडो.

मैच का समय: 4 . 30 बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget