एक्सप्लोरर

India vs Pakistan, WC 2019: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 का 22वां मुकाबला

विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीम के बीच आज के मैच में एक जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है.

विश्व कप 2019 में जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा वह आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच है. विश्व कप 2019 का यह 22वां मुकाबला होगा.

भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में यह चौथा मैच है. इससे पहले भारत ने अपने दो मैचों में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच बारिश की वजह रद्द हो गया. वहीं पाकिस्तान का यह पांचवा मैच होगा. पाकिस्तान को अबतक सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है जबकि उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.

आपको बता दें कि आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. ऐसे में बारिश की वजह से मैच में रुकावट नहीं आती है तो दोनों ही टीमों के बीच एक जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.

भारत छह बार विश्व कप में पाकिस्तान के साथ भिड़ चुकी है, जिसमें भारतीय टीम हर बार जीतने में कामयाब हुई.

हालांकि मैनचेस्टर के मौसम ने क्रिकेट फैंस को इस महामुकाबले से पहले मायूस कर दिया है. इस मैच में बारिश के धमकने की पूरी आशंका है. ऐसे में बारिश की वजह से यह मैच अगर बाधित होता है तो फैंस को काफी निराशा हो सकती है.

आपको बता दें कि विश्व कप 2019 में अबतक रिकॉर्ड चार मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुका है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले से पहले आइए जानते हैं कहां भिड़ेगी यह दोनों टीम, कितने बजे से शुरु होगा यह मैच और इसका लाइव टेलीकास्ट आप कहां देख सकेंगे ?

कहां खेला जाएगा विश्व कप 2019 का यह 22वां मुकाबला ?

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 का 22वां मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच ?

भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा जबकि 2 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा.

किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट ?

विश्व कप 2019 के सारे मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

विश्व कप 2019 के सभी मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'हॉटस्टार' पर देख सकते हैं. वहीं इन मैचों के हर पल के लाइव अपडेट की जानकारी आप हमारी वेबसाइट www.wahcricket.com पर भी पा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget