एक्सप्लोरर

INDvPAK: Babar Azam के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में बने सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले पाक कप्तान

Babar Azam IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में बाबर आजम जीरो पर आउट हुए. उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा.

Babar Azam India vs Pakistan T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने अपने शुरुआती दो ओवर काफी अच्छे किए. अर्शदीप ने कप्तान बाबर आजम को शिकार बनाया. बाबर जीरो पर आउट हुए और उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग करने आए. इस दौरान भारत के लिए दूसरा ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे थे. अर्शदीप ने अपनी पहली ही गेंद पर बाबर को आउट कर दिया. वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. बाबर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं.

इस मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट 15 रनों के स्कोर पर गंवा दिए. भारत के लिए दोनों ही विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए. अर्शदीप ने बाबर को आउट करने के बाद ओपनर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान को भी पवेलियन भेजा. हालांकि इसके बाद पाक के लिए इफ्तिखार अहमद ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. वे 51 रन बनाकर आउट हुए.

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2022 में यह पहला मैच है. टीम इंडिया इस मैच के बाद 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान में होगी. यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो वह अपना दूसरा मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में खेलेगी.

T20I में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले पाकिस्तानी कप्तान :

  • 5 - बाबर आजम*
  • 4 - शाहिद अफरीदी
  • 3 - मोहम्मद हफीज
  • 2 - सरफराज अहमद

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget