IND vs NZ: तीसरे और निर्णायक टी 20 से पहले बारिश बनी मुसीबत
अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबले के लिए तैयार तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम को बारिश का डर सता रहा है.

तिरुवनंतपुरम: अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबले के लिए तैयार तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम को बारिश का डर सता रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक यहां खेला जाएगा लेकिन बारिश ने माहौल को गिला कर दिया है. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मंगलवार को यहां आपस में भिड़ेंगी फिलहाला दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है.
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यहां रविवार से बुधवार तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के सचिव जयेश जॉर्ज ने आईएएनएस को बताया कि इस स्टेडियम की ड्रेनेज सुविधा कमाल की है.
यह मैच राज्य में पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा जो. यह मैदान 2015 में आयोजित किए गए राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह का मेजबान था.
जॉर्ज ने कहा, "सुपर सोपर्स और अन्य सुविधाएं सभी दुरुस्त हैं. अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो बारिश के रूकने के 10 मिनट बाद मैदान मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा."
राज्य की राजधानी लगभग तीन दशक बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रही है. इससे पहले 1988 में विवियन रिचर्ड्स वाली वेस्टइंडीज ने यहां 25 जनवरी को यूनिवर्सिटी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेला था.
मैदान की दर्शकों की क्षमता तकरीबन 50,000 है. पुलिस विभाग के आईजी मनोज अब्राहम ने कहा कि सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह से पुख्ता हैं.
अब्राहम ने कहा, "मैदान के अंदर सिर्फ मोबाइल फोन ले जाने की मंजूरी है."


















