एक्सप्लोरर

IND vs NZ: सुपर ओवर में 2 छक्के जड़कर भारत को जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने कहा, ''पिच अच्छी थी और मैं टिककर खेलना चाहता था. मैं पहले दो मुकाबलों में रन नहीं बना पाया था और इसलिए आज अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था.'' भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से जीत ली है.

हैमिल्टन: भारत ने बुधवार को सेडन पार्क में न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मुकाबले में सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी. भारत की इस जीत में रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा. रोहित को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पहले 45 गेंदों पर 60 रन की पारी शानदार खेली और फिर सुपर ओवर में आखिरी दो गेंदों पर 2 छक्के जमाकर भारत को जीत दिलाई. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच टाई मैच था और रोहित इंटरनेशनल स्तर पर पहली बार सुपर ओवर में बैटिंग करने उतरे थे. रोहित ने मैच के बाद कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह पहली गेंद से प्रहार करें या एक रन लें.

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद रोहित ने कहा, "मैंने सुपर ओवर में कभी बैटिंग नहीं की थी. मुझे नहीं पता था कि क्या करना चाहिए, पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लेना है या एक रन निकालना है."

रोहित हालांकि मैच में जिस तरह से आउट हुए उससे थोड़े निराश हैं. उन्होंने 65 रनों पर आउट होने को लेकर कहा, "यह अच्छा प्रदर्शन था लेकिन मैं जिस तरह से आउट हुआ उससे निराश हूं. मैं लंबा खेलना चाहता था. हम जानते थे कि अगर हम यह मैच जीत गए तो हम सीरीज जीत जाएंगे."

न्यूजीलैंड ने भारत को सुपर ओवर में 18 रनों का टारगेट दिया था. आखिरी दो गेंदों पर भारत को 10 रन चाहिए थे. टिम साउदी द्वारा फेंके जा रहे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने शानदार छक्का मारा और अगली गेंद पर भी छक्का लगा भारतीय टीम को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें:

India vs New Zealand 3rd T20: रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में लगातार 2 छक्के जड़कर भारत को जिताई सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget