एक्सप्लोरर

रोहित की शानदार अर्द्धशतकीय पारी, भारत ने कसा शिकंजा

रोहित की शानदार अर्द्धशतकीय पारी, भारत ने कसा शिकंजा

 


 


 


 


 


रोहित की शानदार अर्द्धशतकीय पारी, भारत ने कसा शिकंजा

 


 


 


कोलकाता: रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा मैदान ईडन गार्डन्स पर फॉर्म में वापसी करते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली और ऋद्धिमान साहा के साथ विषम परिस्थितियों में शतकीय साझेदारी निभायी जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बढ़त 300 रन के पार पहुंचाकर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच पर मजबूत शिकंजा कस दिया. 


 


न्यूजीलैंड को पहली पारी में 204 रन पर समेटकर 112 रन की बढ़त बनाने वाले भारत ने खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 227 रन बनाये हैं और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 339 रन हो गयी. ईडन गार्डन्स पर अब तक किसी विदेशी टीम का चौथी पारी में सर्वोच्च स्कोर 233 रन है जो इंग्लैंड ने 1961-62 में बनाया था. इसलिए न्यूजीलैंड के लिये चुनौती काफी कड़ी हो गयी है. 


 


पहली पारी में 316 रन बनाने वाले भारत ने कप्तान विराट कोहली की 45 रन की पारी के बावजूद दूसरी पारी में एक समय छह विकेट पर 106 रन बनाये थे. इसके बाद रोहित और साहा (नाबाद 39) ने 103 रन जोड़े जो ईडन गार्डन्स पर पिछले पांच टेस्ट मैचों में भारत की तरफ से सातवें विकेट के लिए चौथी शतकीय साझेदारी है. स्टंप उखड़ने के समय साहा के साथ भुवनेश्वर कुमार आठ रन पर खेल रहे थे. 


 


ईडन गार्डन्स पर वनडे में सर्वाधिक 264 रन और टेस्ट मैचों में अपना पहला शतक लगाने वाले रोहित ने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन बाद में उन्होंने अपने सदाबहार अंदाज में कुछ आकषर्क शॉट भी लगाये. जब लग रहा था कि वह इस सीरीज में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे तब मिशेल सैंटनर (51 रन देकर तीन विकेट) की गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई ल्यूक रोंची के पास पहुंच गयी. रोहित ने 132 गेंद की पारी में नौ चौकों के अलावा जीतन पटेल और ट्रेंट बोल्ट पर दो आकषर्क छक्के भी लगाए. 


 


न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय पारी के शुरू में ईडन गार्डन्स की नई बिछायी गयी पिच के अजीबोगरीब मिजाज का पूरा फायदा उठाया. मैट हेनरी (44 रन देकर तीन विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (28 रन देकर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया. पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे कप्तान कोहली ने बोल्ट की नीची रहती गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले कुछ रन अपने नाम लिखवाए. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाये और रोहित के साथ पांचवें विकेट के लिये 48 रन की साझेदारी की.


 


भारत ने लंच के बाद बिना किसी नुकसान के 12 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले ओवर में ही मुरली विजय (सात) का विकेट गंवा दिया जिन्हें हेनरी ने खूबसूरत आउटस्विंगर पर कैच कराया. चेतेश्वर पुजारा (चार) और शिखर धवन (17) पगबाधा आउट हुए जबकि अजिंक्य रहाणे (एक) ने हेनरी की गेंद पर गलत टाइमिंग से पुल करके आसान कैच थमाया. कल बीमारी के कारण मैदान पर नहीं उतर पाने वाले पुजारा का हालांकि भाग्य ने साथ नहीं दिया क्योंकि तब रीप्ले से लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी. रविचंद्रन अश्विन (पांच) सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे. सैंटनर ने उन्हें पगबाधा आउट किया. सैंटनर ने बाद में रोहित और रविंद्र जडेजा (छह) को एक ओवर में पवेलियन भेजा. 


 


पटेल के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर से न्यूजीलैंड की टीम 200 रन के पार पहुंची. अश्विन ने उन्हें आउट करके भारत को दिन की पहली सफलता दिलायी जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा समय तक नहीं टिक पायी. मोहम्मद शमी (70 रन देकर तीन विकेट) ने वाटलिंग और नील वैगनर (10) को लगातार गेंदों पर आउट करके न्यूजीलैंड की पारी समेटी. भारतीय तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार (48 रन देकर पांच विकेट) और शमी ने मिलकर आठ विकेट लिये. 


 


जडेजा और अश्विन की स्पिन जोड़ी को एक-एक विकेट मिला. सुबह भुवनेश्वर और शमी ने गेंदबाजी की शुरूआत की जबकि जडेजा दिन के पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये लेकिन इस तरह की परिस्थितियों में खेलने के अनुभवी 36 वर्षीय पटेल ने उनके पहले ओवर में ही दो चौके जड़े. पटेल ने 44 गेंदों पर 47 रन बनाये जिसमें नौ चौके शामिल हैं. अश्विन ने पटेल को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. पटेल ने गेंद हवा में उछाली जिसे मिड ऑन पर खड़े शमी ने कैच किया. 


 


भारत कानपुर में पहला टेस्ट मैच 197 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
Embed widget