एक्सप्लोरर

IND vs NZ: सूर्या की ताबड़तोड़ बैटिंग पर फिरा पानी, बारिश की वजह से रद्द हुआ दूसरा वनडे मैच

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में खेला जा रहा वनडे सीरीज का दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस मुकाबले में सूर्या ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे.

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच हैमिल्टन में खेला गया. लेकिन यह मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका और रद्द कर दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 12.5 ओवरों में 89 रन बनाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे. लेकिन बारिश ने उनकी दमदार पारी पर पानी फेर दिया. शुभमन गिल 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे. 

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले के लिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जबकि भारतीय टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. टीम इंडिया ने मैच रद्द होने तक 12.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए. भारत के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. धवन 3 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन शुभमन ने अहम पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 45 रन बनाए. शुभमन ने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया.

नंबर 3 पर बैटिंग करने पहुंचे सूर्यकुमार ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे. लेकिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया. सूर्या ने 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे.

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया. टीम के लिए मिचेल सेंटरन काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 1 ओवरों में 9 रन लुटाए. माइकल ब्रेसवेल ने 2 ओवरों में 18 रन दिए. टिम साउदी ने 3 ओवरों में 12 रन दिए. जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने 2.5 ओवरों में 24 रन दिए. 

यह भी पढ़ें : VIDEO: बादशाह के गाने 'काला चश्मा' पर धोनी-पांड्या ने किया जमकर डांस, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget