एक्सप्लोरर

IND Vs NZ 1st T-20 प्रीव्यू: वर्ल्ड कप से पहले तैयारी का जायजा लेने उतरेगी टीम इंडिया

इस साल ऑस्ट्रेलिया में ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप खेला जाना है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे को वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर भी लेगी.

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को टीम इंडिया ऑकलैंड में पांच मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए तैयार है. इस साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम की परीक्षा होनी है खासकर उसकी गेंदबाजी की. न्यूजीलैंड ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत को मात दे उसके विश्व कप जीतने के अभियान को रोक दिया था. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हालांकि साफ कह दिया है कि इस दौरे पर किवी टीम से बदला लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. भारतीय टीम को इस दौर पर अपनी गेंदबाजी को एक बार फिर परखने का मौका मिलेगा क्योंकि टी-20 टीम में कुछ युवा गेंदबाज भी हैं जो विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं. जसप्रीत बुमराह चोट के बाद लौटकर उतने प्रभावी नहीं दिख रहे हैं जितने वो हुआ करते थे. इस सीरीज में उनके पास भी लय हासिल करने का मौका है क्योंकि न्यूजीलैंड में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के मुफीद होती हैं. नवदीप सैनी ने हालिया दौर में अच्छा करते हुए अपनी दावेदारी पेश की है. इस सीरीज में भी उनके पास अपने आप को विदेशी जमीन पर साबित करने का मौका है. यही शार्दूल ठाकुर को लेकर है. राहुल को मिल सकता है विकेटकीपिंग का जिम्मा बल्लेबाजी में भारत को हालांकि थोड़ी निराश हुई है. श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन एक बार फिर चोटिल हो कर बाहर हो गए हैं. धवन ने चोट से बाद ही श्रीलंका सीरीज में वापसी की थी. आस्ट्रेलिया सीरीज में ऋषभ पंत के स्थान पर लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी. कोहली ने भी ऐसे संकेत दे दिए हैं की राहुल दोहरी भूमिका में दिख सकते हैं. संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है और यह देखना भी दिलचस्प होगा कि कोहली उन्हें एक और मौका देते हैं या नहीं. खराब फॉर्म में न्यूजीलैंड अगर न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए तो टीम का आत्मविश्वास हिला हुआ है और इसका कारण आस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली 0-3 से हार है. भारत के खिलाफ सीरीज में टीम के सामने मुश्किलें कम नहीं हैं. ट्रेंट बाउल्ट, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी और जिम्मी नीशम चोट के कारण बाहर हैं. भारत के पिछले दौर पर न्यूजीलैंड ने अपने घर में 2-1 से जीत हासिल की थी. इससे टीम आत्मविश्वास जरूर ले सकती है. इस सीरीज में केन विलियम्सन टी-20 में वापसी कर रहे हैं तो टीम के लिए यह भी अच्छी खबर है. कोहली भी इस बात को मान चुके हैं कि घर में किवी टीम बहुत खतरनाक है और अपने यहां कि परिस्थतियों में वह किसी को भी मात दे सकते हैं. टीमें (संभावित) : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर. न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget