एक्सप्लोरर

IND vs IRE: आयरलैंड ने जीता टॉस, आवेश खान को नहीं मिला मौका, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

India vs Ireland 2nd T20I Toss Update: भारत और आयरलैंड के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज डबलिन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने इस सीरीज के पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 2 रनों से अपने नाम करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है. दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टी20 मैच में टॉस के बाद कहा कि हम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ खेलेंगे. हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. आज मौसम पहले टी20 के मुकाबले काफी बेहतर है. हमारी कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी. मेरा शरीर इस समय काफी बेहतर है अभी शुरुआत में थोड़ा संभलकर रहना होगा इसके बाद धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ेगा जो अच्छी बात है.

आयरलैंड टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के साथ कहा कि यह काफी बेहतर पिच दिख रही है और मुझे उम्मीद है कि पूरे मैच के दौरान बेहतर खेलेगी. इस मैदान पर हमने बड़े स्कोर बनते हुए देखें हैं. इस मैच में हम बिना किसी बदलाव के साथ खेल रहे हैं.

यहां पर देखिए दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रवि बिश्नोई.

आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लॉरकेन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैकी मैकार्थी, क्रेग यंग, जोसुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: ईशान किशन या केएल राहुल... वर्ल्ड कप के लिए कौन हैं बेहतर विकल्प? सौरव गांगुली ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget