एक्सप्लोरर

IND Vs ENG Women: भारत के पास है क्लीन स्वीप से बचने का मौका, लेकिन सामने है यह परेशानी

IND Vs ENG Women: भारत पहले दोनों वनडे में हार का सामना करने की वजह से सीरीज गंवा चुका है. भारत के लिए बल्लेबाजों का फॉर्म परेशानी का सबब बना हुआ है.

IND Vs ENG Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड आज तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आमने सामने होंगे. इंग्लैंड पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है. भारत के पास हालांकि तीसरा वनडे जीतकर अपना सम्मान बचाने और क्लीन स्वीप से बचने का मौका है. शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान मिताली राज का तीसरे वनडे से पहले फिट होना भारत के लिए राहत की बात है. लेकिन भारत को अपनी उपकप्तान हरमनप्रीत कौर से भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी. 

भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ वनडे अच्छे नहीं रहे हैं. मिताली राज की अगुवाई वाली टीम पिछले 7 में से 6 वनडे गंवा चुका है और उसके लिए लय हासिल करने में मुश्किल हो रही है. भारत को घरेलू धरती पर दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम से हार झेलनी पड़ी थी और अब उस सीरीज में सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडरा रहा है.

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने प्रदर्शन में बेहद सुधार किया है. लेकिन लचर बल्लेबाजी के कारण फिर से टीम को हार का सामना करना पड़ा. लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहने के कारण कप्तान मिताली पर बोझ काफी बढ़ जा रहा है, जिससे उनका खेल भी प्रभावित हो रहा है.

हरमनप्रीत के खराब फॉर्म ने बढ़ाई परेशानी

टीम के लिए सबसे अधिक चिंता का सबब उपकप्तान हरमनप्रीत कौर की लचर बल्लेबाजी है जिनके प्रदर्शन में पिछले चार साल से निरंतरता नहीं रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 विश्व कप में 171 रन की शानदार पारी के बाद वह सिर्फ दो मैचों ही अर्धशतक लगा सकी हैं. इस दौरान उन्हें 28 मैचों में 22 बार बल्लेबाजी का मौका मिला.

मिताली और जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा पूनम राउत, दीप्ति शर्मा और तानिया भाटिया के पास बड़े शॉट खेलने की क्षमता नहीं है. इसी वजह से सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और 17 साल की शेफाली वर्मा पर बहुत दबाव बन रहा है. शेफाली ने हालांकि दूसरे वनडे में 55 गेंद पर 44 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की है. लेकिन मिडिल ओवर्स में कोई भी खिलाड़ी तेजी से रन नहीं बना पा रहा है. 

वहीं इंग्लैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. टैमी ब्यूमोंट और साइवर के अच्छे फॉर्म में होने साथ घरेलू टीम की कप्तान हीथर नाइट भारतीय आक्रमण के खिलाफ बड़े स्कोर खड़ा कर के सीरीज में बल्ले से मिली नाकामी को पीछे छोड़ना चाहेंगी.

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर).

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट साइवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सराह ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, सारा ग्लेन, एमिली अर्लॉट.

T20 World Cup से पीछे हट सकते हैं स्टीव स्मिथ, टेस्ट क्रिकेट को बताया प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget