एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- इंग्लैंड को हरा सकती है टीम इंडिया

IND vs ENG Test Series 2025: टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 जून से होने जा रही है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क का बड़ा बयान आया है.

India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से लीडस् में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड में कुल 5 टेस्ट खेलेगी. विराट, रोहित और अश्विन की रिटायरमेंट के बाद ये भारत की पहली टेस्ट सीरीज है, जिसमें कई युवा प्लेयर्स हैं. इस सीरीज को लेकर दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. इस कड़ी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का बड़ा बयान आया है.

क्लार्क ने कहा कि इंग्लैंड में ऐसी भारतीय टीम है, जिसके पास ज्यादा अनुभव नहीं है. उन्होंने टीम की गेंदबाजी को लेकर चिंता जाहिर की. हालांकि उन्होंने माना कि इंग्लैंड को हराने के लिए टीम इंडिया के पास पर्याप्त प्रतिभा है.

क्लार्क ने कहा, "इंग्लैंड में ऐसी टीम है, जो अनुभवहीन है. रोहित, विराट का नहीं होना महत्वपूर्ण है. प्लेयर्स आते हैं, रिटायरमेंट लेते हैं, और खेल यूंही बढ़ता है. नया कप्तान जरुरी नहीं कि भारत के लिए बुरी बात हो. मेरे अनुसार मुख्य चिंता गेंदबाजी को लेकर है. बुमराह सभी 5 टेस्ट नहीं खेल सकते, फिर वह कौन-कौन से मैच खेलेंगे?"

शमी का न होना भी बड़ी बात

क्लार्क ने आगे कहा, "मोहम्मद शमी का न होना भी बड़ी बात है. ऑस्ट्रेलिया में उनका नहीं होना महत्वपूर्ण था, फिट जसप्रीत बुमराह के साथ उनका होना नतीजे को बदल सकता था. हालांकि टीम इंडिया में शानदार प्रतिभाए हैं. प्रतिभा के मामले में टीम इंडिया हमेशा मजबूत रहेगी, ये देखना होगा कि कौन सा खिलाड़ी कितनी जल्दी अपनी छाप छोड़ते हैं. इंग्लैंड में 5 टेस्ट खेलना मुश्किल है और इसका ध्यान रखना होगा."

यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन इंग्लैंड में पहली बार खेलेंगे. इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है लेकिन स्पिनर्स तीसरे चौथे दिन महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे. क्लार्क भी स्पिनर कुलदीप यादव को 'एक्स फैक्टर' मानते हैं.

इससे पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने इस सीरीज को लेकर कहा था कि सभी मैचों के नतीजे निकलेंगे. हालांकि उनका मानना है कि इंग्लैंड टीम इस सीरीज को 3-2 से अपने नाम करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget